Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अतिक्रमण दोबारा होने पर जताई नाराजगी, होगी दंडात्मक कार्रवाई

अतिक्रमण दोबारा होने पर जताई नाराजगी, होगी दंडात्मक कार्रवाई
Oct 13, 2025, 08:17 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) ने शिवहरि मीना ने मातहतों संग सोमवार को फुट मार्च कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. उन्होंने आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं छठ पर्व के दृष्टिगत शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव, बाजारों में बढ़ती भीड़ एवं सुरक्षा की दृष्टि से कज्जाकपुरा, राजघाट, HP पेट्रोल पंप, बसंत कॉलेज मोड़, नमो घाट से होते हुए राजघाट ब्रिज एवं सुजाबाद तक के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने अतिक्रमण, अव्यवस्थित ठेला-खोमचा, अवैध पार्किंग तथा दुकानों द्वारा सड़क पर फैलाए गए सामान आदि पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात निरीक्षक एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए.


file photo


संपूर्ण मार्ग को अतिक्रमण-मुक्त कराना


o सभी मुख्य मार्गों, चौराहों व मोड़ों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए.

o नगर निगम, पुलिस व यातायात विभाग की संयुक्त टीम गठित कर नियमित अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए.

o अतिक्रमण पुनः किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही, चालान, जब्ती व दण्डात्मक कार्रवाई की जाए.


fp


आगामी पर्वों हेतु विशेष यातायात योजना:


o दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं छठ पर्व के दौरान संभावित भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग एवं पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया जाए.

o प्रमुख बाजारों, घाटों एवं पूजा स्थलों के आसपास नो-एंट्री जोन एवं वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाए.

o यातायात योजना का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पोस्टर-बैनर व पंपलेट के माध्यम से किया जाए.


Fp


ALSO READ : अपनी ही मुस्लिम आबादी को निशाना बना रही केंद्र की भाजपा सरकार- महबूबा मुफ्ती


सीसीटीवी व ड्रोन सर्वे मॉनिटरिंग:


o भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की जाए.

o आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कैमरे एवं ड्रोन सर्वे की व्यवस्था की जाए, जिससे यातायात एवं भीड़ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके.

o नियंत्रण कक्ष से ड्रोन व सीसीटीवी फुटेज का लाइव अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं.


fp


वाहन पार्किंग एवं चालान व्यवस्था:


o फुटपाथ, पुल, मोड़ एवं प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध तत्काल चालान व टोइंग कार्रवाई की जाए.

o सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर वहां पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि अवैध पार्किंग रोकी जा सके.

o ई-चालान व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त आर्थिक दंड लगाया जाए.


fp


फील्ड ड्यूटी एवं तैनाती व्यवस्था:


o शाम एवं पीक आवर्स (विशेषकर 4 बजे से रात 10 बजे तक) में अतिरिक्त पुलिस बल व यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए.

o फील्ड अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन की निगरानी करें.

o महिला पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी भीड़भाड़ वाले बाजारों व पूजा स्थलों पर लगाई जाए.

o सभी प्रमुख मार्गों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक बोर्ड व डिवाइडर की स्थिति की जांच कर तत्काल सुधार किया जाए.

o आवश्यकतानुसार अस्थायी बैरिकेडिंग व रिफ्लेक्टर मार्किंग की जाए ताकि रात के समय यातायात सुचारू रहे.

o स्थानीय व्यापारियों, ठेला संचालकों, दुकानदारों व नागरिक समितियों से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जाए.

o “नो अतिक्रमण–नो जाम” अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया जाए.

नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया BHU का दौरा...
नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया BHU का दौरा...
वाराणसी: नेपाल के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चितकरण एवं प्रत्यायन (Accreditation) से संबंधित श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को समझने और अध्ययन करने के उद्देश्य से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) का दौरा किया.दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कार्यालय में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की तथा दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के आचार्य प्रभारी प्रो. भास्कर भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे.प्रतिनिधिमंडल का यह शैक्षणिक दौरा संस्थागत गुणवत्ता प्रणाली, प्रशासनिक ढांचे तथा शैक्षणिक प्रक्रियाओं को समझकर अपने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने BHU की परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक प्रशासन, प्रशासनिक संरचना तथा विभिन्न संस्थागत कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त की इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय ग्रंथालय एवं अटल इनक्यूबेशन सेंटर का भी भ्रमण किया.कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अपनी सौ वर्षों से अधिक पुरानी गौरवशाली परंपरा के कारण देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्टता का प्रतीक है और देश-विदेश के विद्यार्थियों को निरंतर आकर्षित करता है.प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. रमेश बाबू काफ्ले ने किया. वे 11 मई को वाराणसी पहुंचे थे और 17 मई को नेपाल लौटेंगे। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, नेपाल का दूसरा प्रतिनिधिमंडल है जिसने BHU का शैक्षणिक दौरा किया है.पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक डॉ. ईश्वर लक्ष्मण भंडारी ने भी बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय से 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त की.ALSO READ:बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...बैठक के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने तथा भविष्य में औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति बनी.दौरे के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को पारंपरिक नेपाली “खाड़ा” एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रो. जीवन कुमार ढ़काल ने प्रो. भास्कर भट्टाचार्य को सम्मान प्रदान किया.
बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...
बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री ए.के. शर्मा, सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश...
वाराणसी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शहर की सफाई, सौंदर्यीकरण और बिजली व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बारिश से पहले सभी नालों की सफाई हर हाल में पूरी कर ली जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो.मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क, नाली, दीवारों की पेंटिंग, पार्कों के रखरखाव, इंटरलॉकिंग और सड़क किनारे सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य तत्काल प्रभाव से पूरे किए जाएं. उन्होंने शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न होने देने और पूरे बनारस में व्यापक सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया.15 मई की देर रात मंत्री ने नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया. कई स्थानों पर निर्माण कार्य चलते मिले, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली. स्थानीय नागरिकों ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया.स्वच्छता रैंकिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि इस बार बेहतर कार्यों के दम पर वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचा स्थान दिलाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.ALSO READ : आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन लाइन की मजबूती और विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया. साथ ही कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर बैठकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएं और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए.बैठक में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार सहित नगर विकास और ऊर्जा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...
आंत में फंसे नकली दांत को बीएचयू के डाक्‍टरों ने मशक्‍कत के बाद निकाला, मरीज की जान बची...
वाराणसी : चिकित्‍सा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मरीज की जान पर बन आई. हुआ यूं कि खाने के दौरान एक व्यक्ति के आंत में नकली दांत सरक कर पहुंच गया. इस स्थिति के कारण व्यक्ति को खाने में कठिनाई का सामना करना पड़ने लगा. व्यक्ति ने जब महसूस किया कि उसे खाना निगलने में समस्या हो रही है, तो उसने तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने का निर्णय लिया. पीडित व्‍यक्ति बीएचयू स्थित चिकित्‍सा विज्ञान संस्‍थान के गेस्ट्रोलॉजी विभाग पहुंचा. डाक्टरों ने उसकी स्थिति का आकलन किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसके खाने की नली में नकली दांत फंसा हुआ है, जिससे उसे गंभीर परेशानी हो रही थी. गेस्ट्रोलॉजी विभाग के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग तिवारी की टीम ने आंत फँसे नकली दाँत को इण्डोस्कोपी विधि से निकालने में सफलता हासिल की है.मरीज 20 दिन से नकली दाँत के सरक कर आहार नली में चले जाने की वजह से खा नहीं पा रहा था, मरीज ने डॉ. अनुराग तिवारी के ओ.पी.डी. (बहिरंग) में सम्पर्क किया था. डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि एक गेस्ट्रोलॉजी के चिकित्सक के लिए यह सबसे आसान प्रक्रिया होती है कि वो खाने की नली में यदि कोई वस्तु चली जाय तो उसे बड़ी आसानी से निकाल देता है. लेकिन नकली दाँत का खाने की नली मे चले जाने सम्बन्धी केस बिल्कुल अलग था, इस मरीज में नकली दाँत खाने की नली में बुरी तरह फँसा हुआ था, जिसको निकालते समय नली के फटने का भी खतरा था.ALSO READ:वाराणसी से दस साल पहले चोरी बाइक चला रहा था पुलिसकर्मी का भाई, इस तरह खुला राज...डॉ. अनुराग तिवारी और उनकी टीम ने 45 मिनट की कड़ी प्रक्रिया के उपरान्त इस फँसे हुए दाँत को बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक निकाल दिया. चिकित्सकों ने मरीज को दाँत निकालने के 2 घण्टे बाद ही खाना खाने की अनुमति दे दी, मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य एवं संतुष्ट है. यह प्रक्रिया सफल रही और व्यक्ति को राहत मिली. डाक्टरों ने इस मामले में सलाह दी है कि यदि किसी को खाने में कोई समस्या महसूस होती है, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए. समय पर इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.