Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भारत से ट्रेड डील करने के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, करने लगे PM मोदी की तारीफ

भारत से ट्रेड डील करने के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, करने लगे PM मोदी की तारीफ
Oct 29, 2025, 11:40 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Donald Trump: अमेरिका और भारत के बीच के रिश्ते कुछ महीनों से ठीक-ठाक नहीं चल रहे थे. रिश्तों की इन्हीं खटास के चलते दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले. वजह ये कि डोनाल्ड ट्रंप भारत पर ट्रैरिफ पर ट्रैरिफ लगाते रहे. ट्रंप के इसी ट्रैरिफ धमकी ने भारत को अमेरिका से मुहंमोड़ने पर मजबूर कर दिया. जिसके बाद से भारत ने ब्राजील जैसे देश से हाथ मिलाकर ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब दिया और ये साबित कर दिया कि, भारत किसी भी हाल में अमेरिका के आगे झूकेगा नहीं, भारत को चाहने वाला सिर्फ अमेरिका नहीं बल्कि बहुत से देश है जो भारत से हाथ मिलाने को तरसते हैं. हालांकि, ट्रंप दिन-रात इस सोच में डूबे थे कि, मेरी धमकी या प्रतिबंध से भारत डर कर अमेरिका के सामने घुटने टेक देगा, लेकिन शायद ट्रंप ये भूल गये है कि भारत वो देश है, जो बिना गलती के किसी के आगे कभी नहीं झुकता, फिर चाहे कुछ भी हो जाए.


R


APEC समिट में ट्रंप ने कह दी अपने दिल की बात


दरअसल, साउथ कोरिया के ग्योंगजू (Gyeongju ) शहर में इन दिनों एशियन पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) समिट 2025 चल रहा है, जिसमें दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं. इस समारोह में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभा को संबोधित करते हुए भारत का जिक्र कर बैठे. अपने बयानों में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा पीएम मोदी के प्रति मेरा बहुत सम्मान है, वो न सिर्फ एक मजबूत और दूरदर्शी नेता हैं, बल्कि मेरे अच्छे दोस्त भी हैं. जिन्हें मैं इतनी आसानी से खोना नहीं चाहता हूं. इसलिए अब जल्द ही भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करने का विचार कर रहा हूं. बता दें, ट्रंप अपने पांच दिवसीय एशिया यात्रा पर हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दूसरे कार्यकाल की पहली एशिया यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया जा पहुंचे हैं. ट्रंप की इस यात्रा का मकसद कुछ और नहीं, बल्कि टैरिफ के बीच व्यापार और निवेश में डील करना हैं.


TY


APEC समिट 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने कही बड़ी बात


इतना ही नहीं APEC समिट 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि, अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ यानी (आयात कर) सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं कर रहे, बल्कि दुनिया में शांति का कारण भी बन रहे हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में Cambodia और Thailand के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को अब खत्म कर दिया गया है. दोनों देशों के बीच ‘Kuala Lumpur Peace Accords’ पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे दशकों पुरानी लड़ाई का अंत हो गया है. हमने मलेशिया में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. अब कंबोडिया और थाईलैंड के बीच का युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो गया है.


TTT


सुधरने लगे अमेरिका और भारत के रिश्ते


हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच तीन बार बातचीत हुई है, जन्मदिन की बधाई देने, गाजा समझौते से लेकर दिवाली तक वार्तालाप की गर्मजोशी बनी रही, इसके लिए व्यापार समझौता जरूरी है. भारत की तरफ से बताया गया कि बातचीत चल रही है. इसी मामले पर अमेरिका का बयान सामने आया कि, चर्चा बहुत उपयोगी रही है, लेकिन कुछ मुद्दों पर अब भी बात बनना बाकी रह गई हैं.

खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में खेत की ओर निकली एक महिला का शव बुधवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि मृतका गांव की बुजुर्ग महिला निकली, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसी बीच किसी ग्रामीण ने स्थानीय चौकी पर इसकी सूचना दी. सूचना के बाद चौकी इंचार्ज पवन राय मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी शीला देवी पति भैया लाल प्रतिदिन की तरह सुबह घर से खेत की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. इस बीच जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो उन्होंने शव को पानी में उतराया देखा. तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे कब्जे में लिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है.ALSO READ : आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्पवरुणा नदी में युवक डूबा, तलाश जारीशिवपुर के पिसौर में राम-जानकी मंदिर के पास मंगलवार शाम वरुणा नदी में नहाने गया जहांगीर गहरे पानी में जाने से डूब गया. पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली. एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. जहांगीर मंगलवार शाम पांच बजे नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और गांव के लोगों को सूचना दी. डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई. जहांगीर सैलून में काम करता है. पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है.
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
वाराणसी : आर्य महिला कॉलेज में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं हर मन तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा. छात्राओं, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे. कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को तिरंगा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में ध्वज फहराने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का आह्वान किया.प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, शौर्य, शांति, समृद्धि और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 13 अगस्त को वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा दोपहर तीन बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन से शुरू होकर लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेगी. यात्रा के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे.कार्यक्रम में छात्राओं ने भगवान शिव के आह्वान के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित परेड और विद्यालय बैंड की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया.ALSO READ : गंगा एक स्थान पर, भागवत सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है : अभिराम दास जी महाराजकार्यक्रम का संचालन डीन ऑफ एकेडमिक्स दीपा जोशी ने किया. प्रधानाचार्या अंजना दीक्षित ने अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया. इस दौरान मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा पूजा दीक्षित और महानगर मीडिया से प्रमील पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया.
गंगा एक स्थान पर, भागवत सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है : अभिराम दास जी महाराज
गंगा एक स्थान पर, भागवत सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है : अभिराम दास जी महाराज
वाराणसी : राजघाट-भदऊ चुंगी स्थित श्री साईं धाम अपार्टमेंट के बेसमेंट में श्री काशी विश्वनाथ भगवान के तत्वावधान में 6 से 12 अगस्त तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ. सात दिवसीय कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया.कथा शुरू होने से पहले मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा ने श्रीमद्भागवत पोथी की विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद कथावाचक वृंदावन धाम से पधारे अभिराम दास जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.समापन अवसर पर कथा व्यास अभिराम दास जी महाराज ने कहा कि “गंगा दो है, एक के लिए उस स्थान पर जाना होगा, दूसरा भागवत है, जो सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है.” उन्होंने कहा कि भगवत भक्ति एक भाव है और भागवत स्वयं गंगा के समान है। गंगा के दर्शन के लिए हरिद्वार, प्रयागराज और काशी जैसे तीर्थों पर जाना पड़ता है, लेकिन श्रीमद्भागवत की महिमा ऐसी है कि इसका श्रवण हर स्थान पर किया जा सकता है.उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भगवान की शक्ति हैं और उनके पति श्रीनारायण हैं. भगवान द्वारिकाधीश के स्वरूप में भी लक्ष्मी का विशेष महत्व है. लक्ष्मी के बिना श्रीनारायण का स्वरूप पूर्ण नहीं माना जाता.कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का भावपूर्ण मंचन किया गया. सुदामा चरित्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को मित्रता, सरलता, संतोष और भगवान के प्रति अटूट भक्ति का संदेश दिया गया. कथा के दौरान उपस्थित श्रोतागण भावविभोर नजर आएश्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विश्वनाथ धाम के पं. श्रीकांत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह विकास, सुरेश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, भजन गायक राकेश तिवारी और विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीष सिंह भोला सहित अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे.ALSO READ : वाराणसी बना यूपी का एकमात्र ‘सक्षम’ जिला, नाको की डीडीजी ने किया एचआईवी कार्यक्रम का निरीक्षणकथा श्रवण करने वालों में डॉली मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्र, पूजा मिश्रा, रीता मिश्रा, रुद्र मिश्र, सिद्धांत मिश्र, सचिन मिश्र, मुकुंद लाल शर्मा, मयंक शर्मा, शुचि शर्मा, आशीष मिश्रा और रिया मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.