Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU में 57 माह बाद शुरू हुई EC बैठक, ज्ञापन लेकर पहुंचे छात्रों ने घेरा होल्कर भवन

BHU में 57 माह बाद शुरू हुई EC बैठक, ज्ञापन लेकर पहुंचे छात्रों ने घेरा होल्कर भवन
Oct 09, 2025, 11:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः बीएचयू में लगभग 57 महीने के बाद गुरुवार को दोपहर नई कार्यकारिणी परिषद की पहली बैठक शुरू हो गई है. इस बार यह बैठक परिसर स्थित होलकर भवन में की जा रही है. दूसरी ओर बैठक से पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुछ छात्र बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों से मिलने की जिद करने लगे लेकिन गेट पर खड़े प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया. इस बीच सुरक्षाकर्मी और छात्रों के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई. इससे नाराज छात्रों ने काफी देर तक होल्कर भवन का घेराव भी किया.


मिलने दिया गया छात्रों को, लगाया धांधली का आरोप


हालांकि कुछ देर बाद ही 4-5 छात्रों को मिलने की अनुमति मिली और उन सभी को सदस्यों से मिलवाया गया. छात्र अपने साथ 50 पन्नों की पूरी कॉपी लेकर पहुंचे थे. उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों को जल्द से जल्द भर जाए क्योंकि उसकी वजह से कई छात्रों को विश्वविद्यालय में पढ़ने का अवसर नहीं मिल रहा है. इसके अलावा छात्रों ने शिकायत किया कि पिछले वर्षों से पीएचडी में लगातार धांधली के मामले सामने आ रहे है. इससे पहले छात्रों ने कुलपति को भी अपना पत्रक दे दिया था.


file img


न्याय की उम्मीद में संविदा कर्मचारी भी पहुंचे


बैठक में भाग लेने वाले ईसी मेंबर्स से मिलने के लिए मोटे मोटे कागजों की फाइल लेकर न्याय की उम्मीद लगाए संविदा कर्मचारी भी पहुंचे हैं. इनका कहना है कि 2010 तक विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार छोटे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा था, लेकिन उसके बाद से कोई आदेश नहीं पारित हुआ. उनका कहना है कि अन्य विश्वविद्यालय में इन कर्मचारियों के लिए रिजर्व सीट होती है लेकिन यहां विश्वविद्यालय में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. उन्होंने ईसी मेंबर को पत्र देने की बात कही है. इन सभी माहौल को देखते हुए होलकर भवन के बाहर 150 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.


file img


बैठक में छाए रहेंगे ये मुद्दे


संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस बैठक में बीते चार साल में सभी फैसलों को पटल पर रखकर वैधता दिलानी होगी. सलाहकारों को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं. आईओई फंड से बनाए गए एडवाइजर के फैसले को भी ईसी बैठक में वैधता दिलाने की बात कही जा रही है. बीते चार साल में एकेडमिक काउंसिल के सभी फैसलों को भी अप्रूव कराना होगा. इसमें कई नए कोर्स और सेंटर खोलने जैसे मुद्दे हैं. इसके अलावा कैश प्रमोशन, सीनियर प्रोफेसर प्रमोशन, कैशलेस इलाज, कई वर्षों से बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों के कार्यकाल की वैधता, कोर्ट केस, वित्तीय मामले, अनियमितताएं, प्रो. शैल चौबे केस, अस्पताल समेत 35 एजेंडे रखे गए हैं.


ALSO READ : चेतगंज की प्रसिद्ध नक्कटैया कल, दिखेगी आपरेशन सिंदूर पराक्रम की झलक


बैठक में भाग लेने वाले ये हैं सदस्य


इस प्रमुख भैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर व क्लस्टर जम्मू विवि के कुलपति बेचन लाल, बीएचयू रेडियोथेरेपी के रिटायर्ड प्रो. यूपी शाही, बीएचयू के समाजशास्त्री प्रो. ओम प्रकाश भारतीय और प्रो. श्वेता प्रसाद सदस्य हैं.

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
वाराणसी : नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो कार्यदायी फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन की बर्बादी और निर्माण गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.सीनियर केयर सेंटर निर्माण में मिली गंभीर खामियांनगर आयुक्त रविवार को बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला. साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.सारनाथ जोन कार्यालय निर्माण पर भी कार्रवाईइसके बाद नगर आयुक्त ने पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि छह महीने बीतने के बाद भी केवल आधा बेसमेंट ही तैयार हुआ है. साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया.नालों की सफाई और पक्कीकरण के निर्देशनिरीक्षण के दौरान बड़ा लालपुर स्थित 4.5 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने नाले को पक्का बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.इसके अलावा पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण में अधिकारियों को मॉनसून से पहले सिल्ट हटाकर पूरी गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.ALSO READ:मुल्तानी मिट्टी से निखारे चेहरे की रंगत, रखे ये सावधानियांअधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, सहायक अभियंता अनूप सिंह, मिथुन कुमार, अवर अभियंता सलमान, शिव कुमार सरोज समेत संबंधित फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.