Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य की मुहिम, OLX की तरह नई वेबसाइट करेंगे शुरू

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य की मुहिम, OLX की तरह नई वेबसाइट करेंगे शुरू
May 22, 2026, 11:46 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Shankaracharya's campaign to save cows from slaughter, will launch a new website like OLX.


वाराणसी: एक ओर जहां बंगाल में बकरीद पर गाय कटने को लेकर रार छिडी हुई है वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता को कटने से बचाने के लिए पूरे देश में हम गाय खरीदेंगे. जिसके लिए ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स वेबसाइट का निर्माण कर उसकी घोषणा करेंगे और जिसके माध्यम से पूरे देश में गाय को बेचने के इच्‍छुक हिंदूओ से सम्पर्क कर गाय को खरीदा जाएगा. कहा कि हिंदू कभी भी किसी भी परिस्थिति में गौमाता को कसाइयों को नही सौंपता. इस बाबत झूठा नेरेटिव गढ़ा जा रहा है.


तक


उत्तरप्रदेश में इस भीषण गर्मी में भी गौमाता के प्राणों की रक्षा एवं उनको राज्यमाता घोषित कराने हेतु 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे शंकराचार्य ने आज एक चलचित्र जारी करते हुए कहा कि टीवी में एक डिबेट में दिखाया गया कि एक मौलाना कह रहे कि ईद में मुस्लिम गाय को न काटे जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन वही मौलाना फिर कहते है कि अगर मुसलमान गाय नही खरीदेगा तो मुसलमान फायदे में रहेगा और हिन्दू घाटे में रहेगा. क्योंकि मुसलमान एक एक गाय लाख लाख रुपये का खरीद कर उसको काट कर खाता था.


अब जब मुसलमान गाय खरीदेगा ही नही तो हिंदुओं को बड़ा घटा होगा और मौलाना के इस नेरेटिव को पुष्ट करने हेतु की कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों पर इससे संबंधित कई दृश्य दिखाए जाने लगे. जिसमें कोई हिंदू अपनी गाय को मुसलमानों के कुर्बानी के बाजार में बेचना चाह रहा है लेकिन मुसलमान यह कह रहा है कि हम गाय नही खरीदेंगे तुम अपनी गाय को अपने घर ले जाओ और पूजो.


दतदकक


ऐसा कई दृश्य दिखाया गया कि बहुत सारे हिंदू अपने गाय को बेचना चाह रहे हैं लेकिन मुसलमान उसे उसे नही खरीद रहा है जिससे हिन्दू बहुत परेशान हैं. कुछ प्रतिष्ठित चैनलों में शीर्षक चलाया जा रहा है कि मुसलमानों ने गाय खरीदना छोड़ा संकट में आए हिंदू व्यापारी,पश्चिम बंगाल में पशु कुर्बानी को लेकर लागू नए नियमों से मवेशी कारोबार में विवाद गहरा गया है. वहीं एक महिला को कहते दिखाया गया कि मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारियों की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है.


स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने कहा कि कोई भी हिन्दू कभी भी किसी भी किसी कसाई को गाय नही बेचता है. अगर हिंदू को यह मालूम हो जाए कि यह गाय काटी जाएगी तो वह किसी भी कीमत पर गाय को नही बेचेगा. हमको जानकारी है हिंदू पूर्व से गाय का व्यापार करते हैं लेकिन वो गाय को तभी बेचते है जब वो समझते है कि गाय को खरीदने वाला गाय की सेवा एवं रखरखाव करेगा. यह कहना कि हिंदू गाय को कटने हेतु बेचता है सरासर गलत है. अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दे तो हम खूब प्रशंसा करेंगे.


हिंदुओं को मुसलमानों के प्रति जो घृणा है उसका मूल कारण है उसके द्वारा गाय को खाया जाना है. अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दें तो हिंदू मुस्लिम का आपसी वैमनस्य काफी हद तक कम हो जाएगा. बहुत से मुसलमानों ने हमसे सम्पर्क करके कहा है कि आपका गौमाता के रक्षा हेतु चलाया जा रहा अभियान बहुत अच्छा है. हमलोग इसका समर्थन करते हैं हमारे धर्म में गाय को खाना अनिवार्य नही है और हमलोग मांग करते है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करके सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे.


्


यह भी पढ़ें: युवती समेत दो ने अलग अलग घटनाओं में दे दी जान, सामने आई ये वजह


कहा कि कोई हिंदू अगर गाय को बेचना भी चाहता है तो उसके लिए हम एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके अंतर्गत हम उस हिंदू से गाय को खरीदेंगे. इसके लिए हम ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स साइट का निर्माण करेंगे. जिसके माध्यम से गाय को बेचने की इच्‍छा रखने वाला हिंदू हमसे सम्पर्क करेगा और उस गाय को हम खरीद लेंगे. इस योजना में हम अकेले नही है. गौरक्षा का पुण्य अर्जित करने का भाव रखने वाले बहुत से हिंदू हमारे साथ हैं और उनके ही आग्रह पर हम यह योजना शुरू कर रहे हैं. यह जानकारी देते हुए शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि अतिशीघ्र शंकराचार्य जी महाराज गोएलएक्स साइट का शुभारंभ करेंगे और इसके संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।