Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दार्जिलिंग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड में 14 की मौत

दार्जिलिंग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड में 14 की मौत
Oct 05, 2025, 09:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Landslide News: उत्तर बंगाल में लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है. इस तबाही से दार्जिलिंग के मिरिक और सुखिया पोखरी में भूस्खलन होने से 14 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया, इस तबाही के बीच अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिला पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. दार्जिलिंग में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी पर्यटन स्‍थलों को बंद कर दिया गया है. बंगाल और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क उस वक्त अचानक से टूट गया जब रात भर लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिसका असर कई इलाकों में देखने को मिला. इससे लोगों का आवागमन पुरी तरीके से बाधित हो गया है.


ty


जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी: PM मोदी


दार्जिलिंग में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हालांकि, भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.


ui


जाने कहां-कहां भारी बारिश ने रोका रास्ता


बता दें, मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है. जहां चित्रे, सेल्फी दारा और अन्य स्थानों पर भूस्खलन के कारण NH10 कई स्थानों के रास्ते बंद कर दिये गये है. NH717A पर कई भूस्खलन स्थलों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है. जबकि पनबू से कलिम्पोंग जाने वाली सड़क खुली हुई है. तीस्ता बाजार होते हुए कलिम्पोंग से दार्जिलिंग जाने वाली सड़क रबीजोरा के पास और नदी के किनारे तीस्ता बाजार क्षेत्र में बाढ़ का पानी. बाजार बंद है. कोरोनेशन ब्रिज के रास्ते सिक्किम और दार्जिलिंग पहाड़ियों की ओर जाने वाला संपर्क अवरुद्ध हो गया है. पुलिस ने यात्रियों से कलिम्पोंग जिले में लावा-गोरुबाथन मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया है.


pp


सिक्किम के कई IMD का रेड अलर्ट


सिक्किम में हुई भारी बारिश ने इस कदर तबाही मचाई की लोगों का जीवन पुरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की आशंका जताई थी.आईएमडी ने आज रविवार 5 अक्टूबर को सिक्किम के सभी छह जिलों के लिए दो रेड अलर्ट जारी किये, जिसमें मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने, भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया गया है. IMD ने चेतावनी को ऑरेंज अलर्ट में अपग्रेड कर दिया. आईएमडी ने 30 सितंबर से इस क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया था, जो 7 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है.

वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.