Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

हिमंत बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, फिर भाजपा ने मारी बाजी

हिमंत बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, फिर भाजपा ने मारी बाजी
May 12, 2026, 07:36 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Himanta Biswa Sarma took oath as CM, then BJP won


Himanta Biswa Sarma: असम के गुवाहाटी में जीत की खुशी का जश्न अभी भी देखने को मिल रही है. जहां, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार असम के सीएम बनते नजर आ रहे हैं. जी हां, हिमंत बिस्वा सरमा ने आज मंगलवार को दूसरी बार फिर असम के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी में हिमंत बिस्वा सरमा और उनके चार मंत्रियों को खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. असम में सीएम बनने वाले बिस्वा सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे, जो असम में राजग सरकार का तीसरा कार्यकाल होगा. भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सीएम बने बिस्वा सरमा ने अभी तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.


g


शिवराज बोले- राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे


हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है, जहां उनका कहना है कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे है. उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, 'यहां आकर हम बहुत खुश हैं.


h


शपथ समारोह में सुवेंदु अधिकारी


हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हुए हैं. वहीं, अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और जबकि बोरा बीपीएफ की विधायक भी हैं. यह दोनों राज्य की पूर्व सरकार में मंत्री के पद पर भी तैनात थे. निओग भी पूर्व सरकार में मंत्री थीं. उधर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और 2026 के चुनाव से उन्होंने राज्य की राजनीति में वापसी की है.


k


पीएम मोदी शामिल


हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है. असम में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी बीते सोमवार की रात गुवाहाटी जा पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका तहे दिल से स्वागत किया.


इस स्वागत में एक पोस्ट कर कहा कि हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसके अलावा समारोह में शिरकत करने वाले कई गणमान्य और दिग्गज नेता भी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंच गए है. सोमवार रात एक्स पोस्ट पर सरमा ने कहा- 'मेरे चार सहयोगी कल मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे, इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चारन बोरो और श्रीमती अजन्ता निओग शामिल हैं.'


जानें शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम


राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है,. जिनमें चार मंत्रियों में से दो सहयोगी दलों से है, यानी एक असम गण परिषद (अगप) से और एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से है.


h


Also Read: ट्रिपल मर्डर करने वाले साइको किलर का एनकाउंटर, इस बीमारी से ग्रसित था 'हत्‍यारा'


आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आर्केस्ट्रा संचालक के भाई पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : मिर्जामुराद में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है. भदोही निवासी एक पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. पीड़िता ने आरोपियों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, गर्भपात कराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक गांव निवासिनी पीड़िता भदोही में रहकर शादी-विवाह में डांस आदि का काम करती है. आरोप है कि काम के सिलसिले में वह कछवा चौराहा स्थित सोनी आर्केस्ट्रा के संपर्क में आई थी. मिर्जामुराद के छतेरी मानापुर का रहने वाला एक व्‍यक्तिआर्क्रेस्‍ट्रा का है.वहीं पर उसकी मुलाकात संचालक के छोटे भाई से हुई. आरोप है कि उसने भविष्य में शादी करने का वादा कर उसे अपने साथ रखा. दोनों पिछले चार सालों से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने आर्केस्ट्रा से जो भी कमाई की, वह सब आरोपी ले लेता था. आरोप यह भी है कि इस अवधि में वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी. जब पीड़िता ने शादी की लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा. शंका होने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी के भाई , उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने साफ कह दिया कि पहले अपना धर्म बदलकर उनके धर्म में शामिल होना होगा, तभी शादी संभव होगी.ALSO READ: वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारीपीड़िता के विरोध करने पर परिजनों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया. मामले में पीड़िता ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. वही इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारी
वाराणसी में दो सड़क हादसों में 10 घायल: दो कारें भिड़ीं, ट्रक ने कार को टक्कर मारी
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर कछवा सब्जी मंडी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 10 लोग घायल हो गए. घायलों को निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए. इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया.रविवार रात करीब 2 बजे कछवा सब्जी मंडी के पास प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चका नैनी, प्रयागराज निवासी आशुतोष ओझा, रणवीर मिश्रा, राजरानी, गया बोध पांडेय, संगीता पांडेय, मीना देवी ओझा, सुषमा मिश्रा, ममता शुक्ला और प्राची मिश्रा घायल हो गए.दूसरी कार के चालक मिर्जापुर के इमामबाड़ा निवासी मोनू पुत्र फारूक अली को भी चोट आई. सूचना के बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को कछवा के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े थे, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया.ALSO READ: ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकारराजातालाब में कार-डंपर की टक्कर, बाल-बाल बचे लोगवहीं एक अन्‍य हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे राजातालाब सब्जी मंडी पेट्रोल पंप के आगे हुआ. यहां कार और डंपर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सूचना पर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर किनारे कराया. इसके बाद यातायात सुचारू हो गया.
ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकार
ओड़िसा की डिप्टी सीएम ने काशी के जगन्नाथ मंदिर मे किया दर्शन, बोली कॉरिडोर निर्माण मे मदद करेगी ओडिशा सरकार
वाराणसी: ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने रविवार को काशी स्थित निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर का निरीक्षण किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. मंदिर निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और कहा कि मंदिर के भव्य निर्माण में ओडिशा सरकार अपनी भूमिका निभाएगी.प्रवती परिदा ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर उन्हें बेहद खुशी और प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के निर्माण में सरकार की ओर से जो भी संभव होगा, वह सहयोग किया जाएगा. मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें साधुवाद दिया.उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में विश्वास है कि जब प्रभु की इच्छा होती है, तभी कोई कार्य संपन्न होता है, महाप्रभु जब चाहेंगे, तब काशी में भी भव्य और दिव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण होगा, उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में जो लोग दायित्व निभा रहे हैं, वे प्रशंसा के पात्र हैं.ALSO READ: साइबर ठगी का पर्दाफाश: देशभर के 143 लोगों से करोड़ों की ठगी, सरगना समेत चार गिरफ्तारओडिशा की उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में आकर उन्हें विशेष अनुभूति हुई है, उन्होंने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग और प्रयास से यहां भव्य-दिव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा, मंदिर निर्माण में ओडिशा सरकार की जो भी भूमिका होगी, उसे पूरी करने का प्रयास किया जाएगा.