Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नाबालिग लड़की का पॉर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने के दोषी को उम्रकैद की सजा...

नाबालिग लड़की का पॉर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने के दोषी को उम्रकैद की सजा...
Jul 31, 2026, 03:57 AM
|
Posted By Diksha Mishra


प्रदेश सरकार की पहल पर सीबीआई ने की थी जांच


वाराणसी: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका पॉर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने के मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय ने लमही,मढ़वां निवासी रवि कुमार पटेल को दोषी करार दिया. अदालत ने उसे आजीवन कारावास व दो लाख 80 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई. अभियुक्त द्वारा जुर्माना देने पर अदालत ने इसका 70 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को देने का आदेश दिया है. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक दीप नारायण व विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने पैरवी की.

अभियोजन पक्ष का आरोप था कि वर्ष 2019 में 11 वर्षीय एक नाबालिग लड़की घर का कुछ सामान लेने अभियुक्त रवि कुमार पटेल की दूकान पर जब भी जाती थी तो वह अपने मोबाइल पर उसे गंदा (पॉर्न) वीडियो दिखाकर उससे कहता था कि यह सब करने से कुछ नहीं होगा. कुछ दिन बाद जब वह उसके दूकान पर गई तो रवि उसका कपड़ा हटाकर अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिया. बाद में उस लड़की को धमकी देने लगा कि उसके गलत काम करे नहीं तो वह फोटो और वीडियो उसके घरवालों को दिखा देखा. लड़की के डर का फायदा उठाकर रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया. रवि ने तीन साल तक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया.


नाबालिग लड़की का पॉर्न वीडियो अत्यधिक रुप में वायरल होने पर प्रदेश सरकार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वर्ष 2022 में सीबीआई से इसकी जांच कराने की पहल की. सीबीआई ने 27 जून 2022 को अज्ञात लोगों के खिलाफ नई दिल्ली में मुकदमा दर्ज की और इसकी जांच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राबिन कुमार को दी गई. भरोसेमंद स्त्रोतों से सीबीआई ने पीड़िता की पहचान करते हुए इससे जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुट गई. स्रोत से सीबीआई को जानकारी मिली कि रवि कुमार पटेल बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को एकत्रित करने और उसे अपने मोबाइल व ई-मेल के जरिए दूसरों को भेजने व प्रसारित करने में शामिल है. इसकी पुष्टि होने पर सीबीआई की टीम ने 30 जून 2022 को रवि कुमार पटेल के घर की तलाशी ली. इस दौरान उसके बेडरूम से दो सिम लगा मोबाइल,लैपटॉप,एक पैनकार्ड समेत अन्य सामग्रियों को बरामद की और फोरेंसिंक जांच के लिए उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दी. दौरान विवेचना सीबीआई ने घटनास्थल का अवलोकन के साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए 11 जुलाई को पीड़िता को बाल कल्याण समिति और अदालत के समक्ष पेश कराकर उसका बयान दर्ज कराया. इस बीच सीबीआई ने 13 जुलाई 2022 को रवि कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया. विवेचना पूरी कर छह सितंबर 2022 को अदालत में रवि कुमार पटेल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दी और 23 मार्च 2023 से इसकी सुनवाई होने लगी. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 11 गवाहों को परीक्षित कराया गया. गिरफ्तारी के बाद से ही अभियुक्त जेल में बंद है.


अदालत ने की गंभीर टिप्पणी, जिलाधिकारी को दिए सुझाव


अभियोजन तथा बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने और पत्रावलियों पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात् अपने फैसले में कहा कि दोषी रवि कुमार पटेल का यह कृत्य उसकी वासना को तो परिलक्षित करता ही है,साथ ही साथ यह भी परिलक्षित करता है कि उसने बालक पोर्नोग्राफी को बढ़ावा दिया जो कि निश्चित रूप से एक व्यवसायिक मंशा से किया गया होगा. चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त व्यक्ति मानसिक रोगी तो है ही साथ ही साथ ऐसा व्यक्ति समाज के लिए खतरा भी है.


ALSO READ:छात्र-नौजवानों की आवाज को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, 9 अगस्त को मौन उपवास का संकल्प...



निश्चित रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी बच्चों को ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है जिससे कि भविष्य में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा तो धूमिल होती ही है,साथ ही साथ उनका मानसिक विकास भी प्रभावित होता है. ऐसे प्रकरणों में न्यायालय का दायित्व है कि जिसने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज वीडियोज बनाये हों,उसे ऐसे दंड से दंडित करे जिससे कि समाज में एक संदेश तो जाये ही साथ ही साथ वे व्यक्ति भी सतर्क हो जायें जो इन अपराधों में लिप्त हैं एवं जिनका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. अदालत ने जिलाधिकारी को सुझाव दिया है कि ऐसी कार्ययोजना बनाकर यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लैंगिक अपराध से बचने के बाबत विद्यालय तथा सामाजिक स्तर पर भी जागरूक किया जाये.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।