Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगाठ: निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, मनाया गया विजय दिवस

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगाठ: निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, मनाया गया विजय दिवस
May 07, 2026, 11:41 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Operation Sindoor Anniversary: ​​Flag hoisting, Vijay Diwas celebrated at Nivedita Shiksha Sadan


वाराणसी: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गुरुवार को शहर में विविध आयोजन किए गए. निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में विजय दिवस मनाया गया. समारोह के दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने ध्वजारोहण किया. वहीं एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया. इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने छात्राओं में जोश भरा. कहा कि आज ही के दिन हमने पाकिस्तान पर हमला किया था. उनके घर में घुसकर मार गिराया था.


प


भारतीय सेना के वीर जवानों को सैल्यूट


उन्होंने पहलगाम में हमारे यात्रियों पर धोखे से हमला किया था. जिसका बदला लेने के लिए हमारी भारतीय सेना ने साहस के साथ आज से एक वर्ष पूर्व आतंकियों के घर में घुसकर हमला किया था. इस दिन को हम विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं. प्रधानाचार्य ने कहा कि हम अपने भारतीय सेना के वीर जवानों को सैल्यूट करने के लिए उनका उत्साहवर्धन करने के लिए विजय दिवस मना रहे हैं. कहा कि हम भारतवर्ष में रहने वाले नागरिक धर्म के अनुसार जीवन जी रहे हैं. हम युद्ध भी धर्म के मार्ग पर चलकर बिना आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए ही करते हैं.


ि


गंगा आरती कर किया सेना को नमन


ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने मां गंगा की आरती कर सेना के जवानों की शक्ति, साहस और देश रक्षा के संकल्प के लिए प्रार्थना की. ललिता घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया. स्वयंसेवकों और नागरिकों ने तिरंगा झंडा तथा भारत माता की तस्वीर के साथ सेना के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की. श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर जवानों को नमन किया.


पर


Also Read: कफ सिरप मामला: आरोपी के गोदाम में चोरी, पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त


इस अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ, मां गंगा और भगवान सूर्य नारायण की आरती उतारकर देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के लिए मंगलकामना की गई. नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता भारतीय सेना के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति का प्रतीक है.


ु

मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन
मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन
वाराणसी: कबीरचौरा जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन किया गया है, यह समिति स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित करेगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें.समिति के अध्यक्ष डा. संजीव वर्मा होंगे, अन्य सदस्यों में डा. अलका सिंह, डा. आरएन सिंह, जोगेंद्र सिंह और विजयलक्ष्मी सिंह शामिल हैं, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष सिंह सेंगर का कहना है, कि इस समिति के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सेवाओं में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.चिकित्सालय में रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और अन्य मरीजों का इलाज होता है. कभी-कभी दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार, सफाई या अन्य सुविधाओं को लेकर शिकायतें आती रहती हैं,अब इन शिकायतों को सीधे समिति के समक्ष रखा जा सकेगा, समिति नियमित बैठकें कर शिकायतों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.ALSO READ: पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिसग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, समिति के सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने से लोगों में विश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं रख सकेंगे.
पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिस
पुरानी दीवार गिरने से दंपती की मौत, मलबे में दबे थे दोनों; मौके पर पहुंची पुलिस
वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाटा मोड़ के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिमा के रूप में बताई जा रही है. दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले बताए गए हैं.घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव टीम को भी मौके पर बुलाया गया, रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.सुबह उनका बेटा ड्यूटी से वापस घर पहुंचा तो दीवार गिरी हुई मिली और उसके माता-पिता मलबे में दबे थे, इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा बल के साथ मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले गए, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.ALSO READ: वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोपप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पुरानी दीवार कमजोर होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप
वाराणसी: वाराणसी में 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पिता का आरोप है कि बेटी ने जब स्कूल की प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की तो उसकी मदद करने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसका नाम ही काट दिया, मामले की शिकायत पर अब पुलिस और संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है.परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ आरोपी युवक कथित तौर पर काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था. आरोप है कि वह छात्रा को परेशान करने के साथ ही उसे ब्लैकमेल भी करता था, इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई. छात्रा ने हिम्मत जुटाकर स्कूल की प्रधानाचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई.छात्रा के पिता का आरोप है कि शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया. उनका कहना है कि बेटी पहले ही कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान थी, ऐसे में स्कूल से नाम काटे जाने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं.परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई है, उनका कहना है कि शिकायत करने वाली नाबालिग छात्रा को सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए था.ALSO READ: वरुणा जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देशमामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी. नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले को देखते हुए उसकी पहचान गोपनीय रखी जा रही है.