Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस
Apr 03, 2026, 11:23 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र में कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. इस बीच शुक्रवार की सुबह मृत युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में मातम पसर गया.


juy


बताते हैं कि कैथी स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा. शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह आसपास फैल गई. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई. जितने मुंह उतनी बातें होने लगीं. पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.


प


कमाने के लिए निकला था मुंबई


शुक्रवार को मृतक की पहचान संदीप पाण्डेय (25) पुत्र राणा प्रताप पाण्डेय, निवासी खरिहानी थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार संदीप सुबह घर से नाराज होकर करीब एक हजार रुपये लेकर मुंबई कमाने जाने के लिए निकला था.

मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


ु


यह भी पढ़ें: BHU में दो छात्रों को हिरासत में लेने वाले मामले ने पकड़ा तूल, सड़क पर उतरे गुस्साए छात्र


पुल से कूदने जा रही किशोरी को राहगीरों ने बचाया


राजघाट पुल से गुरुवार की रात गंगा में कूदकर जान देने जा रही एक किशोरी को राहगीरों ने बचा लिया. इसके बाद उसे पुलिस को सौंपा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी राजघाट पुल पर पहुंची थी. पुल से गुजर रहे लोगों को आशंका हुई तो उसे पकड़ लिया. थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी चंदौली की है. मां की डांट से नाराज होकर मालवीय पुल से कूदने के इरादे से आई थी. किशोरी के परिजनों को थाने बुलाया गया और समझाकर उन्हें सौंप दिया गया.

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोप
वाराणसी:- सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोने के बाद आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे एक परिवार को अब सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सदर तहसील के ग्राम तराव का है, जहां मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने में कथित लापरवाही और अनुचित मांग किए जाने का आरोप सामने आया है।बता दे कि जानकारी के अनुसार, ग्राम तराव, पोस्ट दानगंज, थाना चोलापुर निवासी मृत्युंजय सिंह की 30 सितंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उनके परिवार को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक राजस्व कार्रवाई संबंधित हल्का लेखपाल अनीता द्वारा अब तक नहीं की गई है।इतना ही नहीं इस मामले में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने जिलाधिकारी वाराणसी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित परिवार द्वारा कई बार संबंधित लेखपाल को अवगत कराने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, लेखपाल पर कथित रूप से अनुचित आर्थिक लाभ मांगने का भी आरोप लगाया गया है।देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन पात्र परिवारों को उनका अधिकार पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले को प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय बताया।Also Read:- रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी आज़ाद अधिकार सेना ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ नियमानुसार जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कथित अनियमितताओं के खिलाफ संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
रिंग टेनिस के राष्ट्रीय रण में उतरेगी उत्तर प्रदेश की टीम, वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी
वाराणसी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर एवं सीनियर रिंग टेनिस टीम राजस्थान के करौली के लिए रवाना हो गई। आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक वैदिक पब्लिक स्कूल, करौली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विशेष रूप से वाराणसी के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है।प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—सब-जूनियर बालक वर्ग: श्रेयांश जायसवाल (मऊ), विशाल कुमार, देव कुमार, अंकित राज, अर्श गुप्ता, यश बजाज एवं आरव अग्रवाल (वाराणसी) तथा आर्यन जायसवाल (बलिया)।सब-जूनियर बालिका वर्ग: शेया यादव, नंदनी कुमारी, अन्वी कश्यप, खुशी आनंद एवं आद्या चौहान (वाराणसी), प्रिशा एवं सृष्टि यादव (आजमगढ़)।सीनियर पुरुष वर्ग: वेदांत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, सात्विक सिंह, दीपांशु, देवराज सिंह एवं शुभम राय (वाराणसी), अंकेश यादव (गोरखपुर) तथा अर्नब नारायण (गाजीपुर)।सीनियर महिला वर्ग: आयुषी सिंह, सारा हाशमी, अन्नु सिंह, श्रेया सिंह, शानू एवं उम्मे सुकैना (वाराणसी), पायल (आजमगढ़) तथा अलका कुमारी (सोनभद्र)।टीम के साथ कोच के रूप में गुरबिंदर सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह टीम इंचार्ज के रूप में पूरी टीम का नेतृत्व कर रही हैं।Also Read:- देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरतटीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ अपनी यात्रा शुरू की है।उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। अब सभी की निगाहें 26 से 30 नवंबर तक करौली में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
देव दीपावली की भव्यता देख विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, रूस और ब्रिटेन से आए मेहमानों ने काशी को बताया खूबसूरत
वाराणसी। काशी की देव दीपावली की भव्यता और गंगा घाटों की अलौकिक छटा विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। दशाश्वमेध घाट पर दीपोत्सव, गंगा आरती और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के बीच रूस और ब्रिटेन से आए पर्यटक भी उत्साह के साथ इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान विदेशी महिला पर्यटकों ने काशी की खूबसूरती और आयोजन की जमकर सराहना की।रूस की रहने वाली एलेना ने बताया कि वह करीब 10 साल पहले भी वाराणसी आ चुकी हैं। इस बार अपने दोस्तों को काशी की खूबसूरती और देव दीपावली की भव्यता दिखाने के लिए यहां लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल ब्रिटेन में रहती हैं। वहीं सोफिया और विक्टोरिया ने भी घाटों के माहौल और आयोजन को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि यहां की हर चीज उन्हें काफी पसंद आ रही है।दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के समापन के बाद भी विदेशी पर्यटक घाटों की रौनक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रुके रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। काशी की धार्मिक परंपरा, उत्सव की भव्यता और लोगों के स्वागत ने विदेशी मेहमानों के लिए देव दीपावली की शाम को यादगार बना दिया।