Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में मकान से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरापित गिरफ्तार...

वाराणसी में मकान से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरापित गिरफ्तार...
Jun 11, 2026, 09:48 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. कमिश्‍नरेट की मंडुआडीह पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चर्चित चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद किया है. बरामद सामान की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मड़ौली स्थित नई बस्ती में 22 और 23 मई की रात एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था. पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.


घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडुआडीह थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी. टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर और नगवा निवासी सचिन रावत के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 37 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के सामान और चोरी की गई नकदी बरामद की है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. एक आरोपी के खिलाफ 13 और दूसरे के खिलाफ 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है.


RGFGFG


मामले में अभी गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में एक दिलचस्प तथ्य भी सामने आया है. गिरफ्तार आरोपियों के हाथों पर एक जैसे टैटू बने हुए मिले हैं.


ALSO READ : वाराणसी में मांस-मछली दुकानों के विस्थापन के मुद्दे पर सड़क पर उतरा 'साझा संस्कृति मंच', सौंपा ज्ञापन...


पुलिस का मानना है कि यह गिरोह की पहचान का हिस्सा हो सकता है. इसी वजह से इस गिरोह को फिलहाल 'टैटू गैंग' के नाम से भी देखा जा रहा है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी कम उम्र के हैं और जल्दी पैसा कमाने तथा ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की चाहत में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. चोरी के बाद सामान बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे. चोरी की इस बड़ी वारदात का सफल खुलासा करने और शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वाली टीम को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है.

44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा, 29 जुलाई को होगा भव्य आयोजन...
44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा, 29 जुलाई को होगा भव्य आयोजन...
वाराणसी. सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, मीडिया और अतिथि सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की प्रत्येक तैयारी पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी कानपुर के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।ALSO READ: वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दीक्षांत समारोह को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत की समृद्ध विरासत और उच्च शिक्षा की उत्कृष्ट परंपराओं के अनुरूप ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जाएगा।गौरतलब है कि दीक्षांत समारोह से पूर्व 'दीक्षोत्सव' के तहत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, अभियंता रामविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...
वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...
वाराणसी : विकास प्राधिकरण वाराणसी और आईआईटी-बीएचयू के बीच सोमवार को वीडीए सभागार में सहयोगात्मक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत शहर के 115 इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शहरी नियोजन, सतत विकास और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर व्‍याख्‍यान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. एमओयू पर आईआईटी-बीएचयू के आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभागाध्यक्ष प्रो. रबी नारायण मोहंती और वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने हस्ताक्षर किए.इस पहल के तहत चयनित शिक्षण संस्थानों में संयुक्त रूप से व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, संवाद सत्र और अध्ययन भ्रमण आयोजित किए जाएंगे. इनके माध्यम से विद्यार्थियों को वाराणसी मास्टर प्लान, ले-आउट एवं भवन मानचित्र की अवधारणा, भवन मानचित्र स्वीकृति की आवश्यकता, ग्रीन बेल्ट से संबंधित प्रावधान, सिटी प्लान एवं अर्बन प्लानिंग के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.वीडीए के अनुसार शहर के नियोजित विस्तार, विशेषकर अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए युवा पीढ़ी को नियोजित विकास के महत्व से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में शहरों के सामने आने वाली मूलभूत समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके. वाराणसी पूर्वांचल के आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है. ऐसे में नागरिकों को नियोजित और समावेशी विकास के प्रति जागरूक करना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना वीडीए की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.ALSO READ : वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियोएमओयू के तहत आईआईटी-बीएचयू का आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभाग तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगा. वहीं, वीडीए कार्यक्रमों का समन्वय करेगा तथा वाराणसी मास्टर प्लान, नगर विकास परियोजनाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा.
वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
वाराणसी : मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जागृति नगर कॉलोनी में सोमवार को एक तरफा प्रेम में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. इस दर्दनाक घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल में बना लिया. आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया है.जानकारी के अनुसार जागृति नगर निवासी इंद्रजीत साहनी पुत्र बोरी साहनी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था. युवती और उसके परिजनों ने कई बार इंद्रजीत के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इससे आहत होकर इंद्रजीत ने सोमवार दोपहर युवती के घर के बाहर पहुंचकर बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया. युवक का आरोप था कि वह अपने पड़ोस की युवती से उसका प्रेम प्रसंग लगभग 8 वर्षों से चल रहा था और किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह उसको दिया हुआ मोबाइल,कपड़ा पैसा वापस मांग रहा था. जिसपर बात बढ़ गयी और दोनों में विवाद होने लगा.ALSO READ: पोल्ट्री फार्म में बल्ब बदलते समय करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जामप्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस को मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रजीत ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली. आग लगते ही वह युवती के घर मे घुस गया और चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगा. युवती खड़ी होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाती रही. आग और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर इंद्रजीत को बचाया.सूचना के बाद पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से झुलस चुके इंद्रजीत को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कस्बा चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. युवती से वीडियो बरामद कर लिया गया है. घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.