Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

संस्मरण... ‘काया’ का अंत पर चिरकाल तक रहेगी पंडित छन्‍नूलाल की ‘यशकाया’

  संस्मरण...  ‘काया’ का अंत पर चिरकाल तक रहेगी पंडित छन्‍नूलाल की ‘यशकाया’
Oct 02, 2025, 09:10 AM
|
Posted By Anurag Sachan

Varanasi: हमेशा तो किसी को नहीं रहना है. जो आया है वो जाएगा ही. पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी नहीं जाते. भले ही परलोक में उन्होंने अपना ठिकाना बना लिया हो लेकिन इहलोक में उनका यश, उनकी रचनात्मकता, उनका कृतित्व, उनका व्यक्तित्व हमेशा बरकरार रहता है. सुर, ताल और लय के साधक ऐसे ही एक खास शख्सियत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जी हां पदमविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्रा नहीं रहे. 91 साल की आयु में उन्होंने अपनी आंखें गुरुवार को तड़के बंद कर लीं. वैसे तो पं. छन्नूलाल मिश्रा मेरे पड़ोसी थे, मैं श्री नगर कालोनी में रहता हूं और उनका निवास पड़ोस के मोहल्ले छोटी गैबी में था. पर उनसे मेरी पहली मुलाकात बतौर खबरनवीस हुई.


channulal


संकरी गली में बड़ा कलाकार...


बात सन् 2009 या 2010 की है. मेरे अखबार का एनिवर्सरी एडिशन पब्लिश होने वाला था. इसके लिए शहर के नामचीन लोगों से इंटरव्यू करना था. इसी क्रम में पंडित जी से मिलने का कार्यक्रम बना. मैं और मेरे सहयोगी फोटोग्राफर रितेश साहू नियत समय पर उनके निवास पर पहुंच गए. छोटी गैबी के संकरी से गली में उनका निवास था. थोड़ी देर दरवाजा खटखटाने के बाद एक लड़के ने दरवाजा खोला. हमने बताया कि गुरू जी से मिलना है. तो उस लड़के ने एक छोटे कमरे में बैठा दिया. यही उनका ड्राइंग रूम था. जमीन पर ही गद्दा लगा हुआ था, हम वहां बैठ गए . थोडी ही देर में गुरूजी आए. “बतावा का बात करे के हौ ”. हमारा अखबार नया था हमने उन्हें अपना परिचय दिया और उसके बाद बातें शुरू हुई. कहां से आए , किससे सीखा, बनारस में छोटी गैबी कैसे पहुंचे से लेकर तमाम बातें. कुछ घर परिवार की भी.


banaras chhanulal mishra


एलबम से दिया फोटो...


हमारी बात हो गई अब बारी आई फोटो की. हमारे फोटोग्राफर साथी रितेश ने फोटो लेना शुरू किया लेकिन बैकग्राउंड और लाइट की कमी आड़े आ रही थी. करीब आघे घंटे के रियाज के बाद भी बात नहीं जमी. फिर हमने उनसे उनकी फोटो मांगी. उन्होंने हमारे सामने पूरा एलबम ही रख दिया. कहा कि “ले ला जौन लेवे के हौ. लेकिन वापस जरूर कर दिहा”. रितशे ने फोटो को जैसे का तैसे वापस करने की

जिम्मेदारी ली. फिर उनकी फोटो वापस भी की. जब उनका इंटरव्यू पब्लिश हो गया तो अखबार भी उनके घर पहुंचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी थी. वह इंटरव्यू‍ देखकर बहुत प्रसन्नि हुए.


hgk


सहज और सरल व्यक्तित्व


उसके बाद पंडित जी से कई बार मिलना हुआ. आत्मीपयता से भरे अंदाज में भोजपुरी में हालचाल होता. अखबारी जरूरतों के क्रम में एक बार हमारे यहां किसी एवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जाना था. उसमें बतौर गेस्ट पंडित जी को भी बुलाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई थी. मैंने उन्हें फोन किया और उन्हें कार्यक्रम में बारे में बताया. उन्होंने सारी बात सुनने के बाद कहा कि, ई बतावा कि हम्मे का मिली. मैंने कहा गुरूजी आपके लेवे गाड़ी जाई, स्टेज पर आपका सम्माान होई. इसके जवाब में उन्हों ने कहा कि, पइसा केतना मिली. थोड़ी देर मैं परेशान हुआ कि- पैसे की डिमांड वो भी अखबार से?, पर थोड़ी ही देर में उन्हेांने मेरी परेशानी का अंत कर दिया. यह मजाक हौ... आइब हो, कब आवे के हौ. इतने बड़े कलाकार का ऐसा सहज और सरल रूप मेरे लिए अप्रत्याशित था.


mishra

एक बार मेरे घर भी आए


पंडित जी एक बार अपनी छोटी बेटी के साथ मेरे घर भी आये. हुआ यूं कि मेरे एक पत्रकार साथी गोपाल मिश्रा ने बता दिया कि मेरी कॉलोनी में एक अपार्टमेंट में कोई फ्लैट बिकाऊ है, और उस अपार्टमेंट को बनाने वालों से मेरी अच्छी बातचीत है. बस उन्होंने मुझे फोन किया और फ्लैट देखने के लिए आ गए . उन्हें पसंद भी आया पर उनकी बेटी को लिफ्ट से परेशानी होती थी. उन्हें ग्राउंड फ्लोर चाहिए था और जो फ्लैट था वो थर्ड फ्लोर पर था. उसके बाद सभी लोग वहां से होते हुए मेरे घर आये. जैसे ही पंडित मेरे घर में घुसे हरियाली देखकर मगन हो गये. कहा कि अपने एतना हरियाली के बीच रहत हहुआ और हमें ओहर दिवावत रहला. अपने बगल में हमें बसावा.


chhanulal mishra


उनके एक गीत ने मचा दी धूम


पंडित छन्नूलाल मिश्र शास्त्रीय गायन के मर्मज्ञ थे पर उनके गायन को प्रसिद्ध उपशास्त्रीय गायक के रूप में अधिक मिली. उनके गाये एक गीत "खेलें मसाने में होली दिगंबर" ने लोकप्रियता के आकाश को छुआ. और इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि में कुछ समय पहले शुरू हुई श्मशान की होली ने जो लोकप्रियता हासिल की है उसमें पंडित जी के गाए गीत की अहम भूमिका है. उनके गाये सोहर सचमुच सुनने वालों को आज कृष्ण और राम के जन्मकाल की सैर करा लाते हैं.


Written by- Himanshu Sharma

तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए सम्राट चौधरी को बधाई
तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए सम्राट चौधरी को बधाई
Tejashwi taunted, saying- congratulations to Samrat Chaudhary for removing Nitish from the throne.बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. 20 साल बाद आज बिहार को सम्रामट चौधरी के रूप में नया सीएम मिल गया है. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें सीएम हैं. उनके अलावा दो डिप्टी सीएम का बी नाम शामिल है. पहला नाम बिजेंद्र यादव और दूसरा विजय चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता शपथ समारोह में मौजूद रहे, शपथग्रहण समारोह के लिए लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.सम्रामट के शपथ लेते ही नेताओं के आ रहे रिएक्शन सम्रामट चौधरी के शपथ के बाद से अब नेताओं के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और राजनीतिक हलचल तेज है. बड़ी बात तो यह है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को जहां एक ओर बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं विपक्ष ने तंज के जरिए सियासी हमला भी तेज कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को अनोखे अंदाज में बधाई दी, लेकिन तीखे सवालों के साथ उन पर निशाना साधने में भी पीछे नहीं रहे, जी हां, उन्होंने लिखा, सम्राट चौधरी को “इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी करने और 'सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने' पर बधाई.विजय कुमार चौधरी ने शपथ के बाद कही ये बात बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो चुकी है. 20 साल बाद हुए इस सत्ता परिवर्तन पर हर किसी की नजर बनी हुई है. बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार की जगह पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है, जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. बता दें, जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कहा कि, मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं.Also read: पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तारये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है, जो उनके (नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।' अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं। नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं.बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथबिहार की नवनिर्वाचित सरकार में जेडीयू के कद्दावर और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली इस नई टीम में बिजेंद्र यादव का शामिल होना सरकार के प्रशासनिक अनुभव को मजबूती प्रदान करने वाली है. वे दशकों से बिहार की राजनीति और सरकार का अहम हिस्सा रहे हैं, और उनके पास ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने का लंबा अनुभव भी है.जिसके लिए वो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रहे हैं.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s
पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तार
पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तार
Bulandshahr smuggler arrested for supplying marijuana to Pahariya Mandiवाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. बुधवार (15 अप्रैल 2026) को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी गेट नंबर-01 के पास से एक बोलेरो सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है.बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मिला मादक पदार्थ पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप बिक्री के लिए लाई गई है. सूचना पुष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी के पास घेराबंदी की. मौके से अभियुक्त कपिलदेव सिंह (निवासी: बुलन्दशहर, हाल पता: नेहरू विहार, दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान गाड़ी से 56 पैकेटों में भरा कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ.आरोपी की तलाश में सर्विलांस टीममामले का खुलासा करते हुए डीसीपी अपराध (IPS) नीतू कादयान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध मिर्जापुर के अहरौरा थाने में पहले से ही एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी ने बताया, *"यह एक संगठित गैंग है जो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करता है. मौके से एक अभियुक्त फरार हुआ है, जिसकी तलाश में हमारी सर्विलांस और सीडीआर (CDR) टीम लगी हुई है. हम इस गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क का भी विश्लेषण कर रहे हैं ताकि इनके पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके."Also read: स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनइस बड़ी कामयाबी और 'गुडवर्क' से खुश होकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. पुलिस ने तस्कर के पास से 88 किलोग्राम (56 पैकेट) अवैध गांजा, एक बोलेरो (JH10 BJ 7297) और कागजात बरामद हुआ. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रह्मदेव, मु०आ० प्रमोद सिंह, आ० अवनीश पाण्डेय, आ० आलोक मौर्य, आ० दिनेश कुमार आदि शामिल थे.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s
स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Congress workers protest against harassment in the name of Smart Meter, submit memorandumवाराणसी: प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर एवं जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित अभियंता वितरण के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस क्रम में आज बुधवार की सुबह 11 बजे सिगरा पेट्रोल पंप के समीप महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ता एकत्रित हुए. यहां माल्यार्पण एवं संकल्प के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभियंता (वितरण) कार्यालय पहुंचे.आम जनता का किया जा रहा आर्थिक शोषण इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का सुनियोजित आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील नीति का परिचायक है. दोनों नेताओं ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.आम जनता की समस्याओं की अनदेखी यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में धकेल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की जा रही है, जबकि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली में लगातार तकनीकी खामियां, गलत बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं, जिनका समाधान समय पर नहीं हो रहा है.Also read: मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, सोशल एक्‍टीविस्‍ट का फूंका पुतलाप्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, सजीव सिंह, वीरेन्द्र कपूर, अरुण सोनी, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, वकील अंसारी, दिलीप चौबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकेश यादव, घनश्याम सिंह,रामजी गुप्ता,विकास पाण्डेय, विशाल तिवारी,शिवाजी मौर्य,लक्ष्मी नारायण यादव,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s