Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दालमंडी में वीडीए की लापरवाही ने ले ली दुकानदार की जान...

दालमंडी में वीडीए की लापरवाही ने  ले ली दुकानदार की जान...
Jul 08, 2026, 09:10 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान के बीच मंगलवार को मरियम अस्पताल गली के नुक्कड़, जंजीरा शाह मस्जिद के पास एक बंदर के ईंट गिराने से घायल दुकानदार परवेज खान उर्फ चुन्‍नू की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में देर रात मौत हो गई. इस घटना में विकास प्राधिकरण की लापरवाही सामने आई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

DALMANDI


स्थानीय लोगों का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण कार्य के चलते कई भवनों को तोड़ा जा रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर निर्माण और ध्वस्तीकरण स्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद कुछ लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है. लोगों का कहना है कि निर्माण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भवन के ऊपर बंदर की हलचल के कारण ईंट नीचे गिरी, जिससे यह हादसा हुआ. इसको लेकर आज विशेष सुरक्षा के उपाय किए गए हैं. अभियान वाले क्षेत्र में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई.


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ध्वस्तीकरण और चौड़ीकरण कार्य वाले प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. साथ ही निर्माण एजेंसियों से भी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. परेवज दालमंडी क्षेत्र में बैग की दुकान करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. ईंट लगते ही दुकानदार सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.



ALSO READ:वाराणसी में सावन भर प्रोटोकाल दर्शन बंद, दर्शन के लिए इस बार व्‍यवस्‍था में बदलाव...



दुकानदार के बेटे ने कही ये बात


परवेज खान के बेटे अरबाज से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और पूरे घर का खर्च उन्हीं के सहारे चलता था. उन्होंने प्रशासन से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. परिजनों ने बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन भी दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दालमंडी में चल रहे चौड़ीकरण एवं ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान प्रशासन की पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो. डीसीपी गौरव वंशवाल ने बताया कि पीडित परिवार की रह संभव मदद की जाएगी.

देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में मनाई गई देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे. घाटों से लेकर सड़कों तक लोगों की भारी भीड़ नजर आई. वहीं, इस दौरान काशी के स्थानीय खानपान का स्वाद चखने के लिए भी पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, किसी ने चाट और गोलगप्पे का स्वाद लिया तो किसी ने रेस्टोरेंट में बैठकर दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया. लेकिन घाटों पर भीड़ के बावजूद रेस्टोरेंट कारोबारियों के चेहरे पर इस बार वैसी रौनक नहीं दिखी. जिसे लेकर कारोबारियों का कहना है कि, पिछले साल की तुलना में इस बार व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.देव दीपावली पर काशी की गलियां पर्यटकों से गुलजारदेव दीपावली पर काशी की गलियां और घाट पर्यटकों से गुलजार रहे, शाम होते ही घाटों की ओर लोगों का रेला उमड़ पड़ा. इस दौरान स्थानीय खानपान की दुकानों, ठेलों और रेस्टोरेंट में भी लोगों की आवाजाही देखने को मिली. चाट, गोलगप्पे, दक्षिण भारतीय व्यंजन से लेकर दाल-चावल और रोटी-सब्जी तक, लोगों ने अपनी पसंद के मुताबिक काशी के स्वाद का आनंद लिया. हालांकि, इस बार पर्यटकों की संख्या और उनके खानपान के रुझान में बदलाव देखने को मिला.रेस्टोरेंट संचालकों की मानें तो इस बार बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही. जो पर्यटक पहुंचे, उनमें पश्चिम बंगाल के लोगों की संख्या अधिक रही, जबकि गुजरात समेत दूसरे राज्यों से भी कुछ पर्यटक आए, कारोबारी का कहना है कि इस बार रेस्टोरेंट के व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई. इसकी एक बड़ी वजह बाहरी पर्यटकों की कम आमद और उनका होटल व गेस्ट हाउस में ही भोजन करना रहा."ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों पर खानपान करते हैं"कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय लोग ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों और छोटी दुकानों पर खानपान करते हैं, जबकि रेस्टोरेंट का कारोबार काफी हद तक बाहर से आने वाले पर्यटकों पर निर्भर रहता है. वहीं, देव दीपावली की रात घाटों और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को आवागमन के निर्देश दिए जा रहे थे. इसके चलते कई पर्यटक घाटों से निकलकर सीधे अपने होटल और गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गए. ऐसे में रेस्टोरेंट तक पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई.Also Read: साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.काशी की देव दीपावली में इस बार घाटों पर रोशनी, आस्था और पर्यटकों की भीड़ तो खूब नजर आई, लेकिन इस भीड़ का पूरा फायदा स्थानीय रेस्टोरेंट कारोबारियों को नहीं मिल सका. कारोबारियों का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 50 फीसदी तक कारोबार कम रहा. ऐसे में सवाल है कि क्या देव दीपावली पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को स्थानीय व्यापार से जोड़ने के लिए व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत है?
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
वाराणसी: साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी की जयंती के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा और गोश्त की सभी दुकानें बंद रहेंगी. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में एक बड़ा आदेश जारी किया है. जिसे मद्देनजर रखते हुए नगर निगम ने की सीमा में संचालित सभी पशुवधशालाओं को भी पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर होगी कार्रवाई नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी संबंधित व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर किसी भी क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा अथवा गोश्त की दुकान खुली मिलने या पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन के नगर निगम विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से 19 नवंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत प्रदेश के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महापुरुषों की जयंती के अवसर पर स्थानीय निकायों में संचालित पशुवधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. इन विशेष दिवसों को 'अभय दिवस' अथवा 'अहिंसा दिवस' के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है.Also Read: चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीराइसी शासनादेश के अनुपालन में साधु टीएल वासवानी की जयंती पर वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. साधु टीएल वासवानी अहिंसा, जीव दया और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा के संदेश के लिए जाने जाते हैं, उनकी जयंती को अहिंसा के मूल्यों के प्रति समर्पित दिवस के रूप में मनाया जाता है. नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस-मछली विक्रेताओं, मुर्गा कारोबारियों और पशुवधशाला संचालकों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीरा
चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीरा
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए लंका मैदान से एक डीसीएम ट्रक में लदी 199 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1791 लीटर है, जिसमें 750 एमएल की कुल 2388 बोतलें शामिल हैं। शराब की खेप 9 ONE RUM ब्रांड की बताई गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर को ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान रामनगर पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लंका मैदान में एक डीसीएम ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध डीसीएम ट्रक की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ करने के बाद वाहन की तलाशी ली तो उसमें शराब की बड़ी खेप देखकर टीम भी हैरान रह गई।तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 199 पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें रखी गई थीं। इस तरह कुल 2388 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 1791 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब और डीसीएम ट्रक संख्या DL1MB4362 को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में खुला तस्करी का राजगिरफ्तार चालक की पहचान राजेंद्र सिंह (26 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बैसलाना, थाना सरूण्ड, जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। बिहार में शराब बेचने पर ज्यादा मुनाफा मिलता है। इसी लालच में वह शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी भी मांगी।Also Read:- काशी विद्यापीठ में मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन, विशेषज्ञों ने बताया तनावमुक्त शिक्षा का महत्वतस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिसपुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप चंडीगढ़ से किसके माध्यम से भेजी गई थी और बिहार में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इससे पहले भी शराब की खेप बिहार पहुंचा चुका है या नहीं।इस मामले में रामनगर थाने में मु0अ0सं0 0316/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 और बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।