Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू की विदेशी छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव

बीएचयू की विदेशी छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव
Sep 12, 2025, 12:06 PM
|
Posted By Gaandiv




वाराणसीः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. उसका शव चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला मोहल्ले में एक मकान में मिला जिसमें विदेशी छात्रा किराए पर रह रही थी. इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.


o


ALSO READ : बनारस में हिस्ट्रीशीटर को घर के बाहर गोली मारकर फरार हुए बदमाश, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती


अपने कमरे के बिस्तर पर पड़ी मिली मृत


जानकारी के अनुसार रोमनिया निवासी 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का बीएचयू में फिलॉसफी से पीएचडी कर रही थी. वह वर्तमान में चौक थाना क्षेत्र के CK 8/125 गढ़वासी टोला स्थित मकान में किराए पर रह रही थी. गुरुवार की देर रात करीब 11:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि विदेशी छात्रा अपने कमरे में हैं लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल रही है. जानकारी पाकर पहुंची चौक पुलिस ने छात्रा के दो विदेशी मित्रों को बुलाया और मकान मालिक से डुप्लीकेट चाबी लेकर उसके कमरे का दरवाजा खोला. भीतर कमरे में छात्रा अपने बिस्तर पर बेसुध पड़ी मिली. उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही इस बारे में रोमानिया दूतावास समेत मृतका के घर घटना की सूचना दे दी गई है.



चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीरा
चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीरा
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए लंका मैदान से एक डीसीएम ट्रक में लदी 199 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1791 लीटर है, जिसमें 750 एमएल की कुल 2388 बोतलें शामिल हैं। शराब की खेप 9 ONE RUM ब्रांड की बताई गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर को ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान रामनगर पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लंका मैदान में एक डीसीएम ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध डीसीएम ट्रक की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ करने के बाद वाहन की तलाशी ली तो उसमें शराब की बड़ी खेप देखकर टीम भी हैरान रह गई।तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 199 पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें रखी गई थीं। इस तरह कुल 2388 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 1791 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब और डीसीएम ट्रक संख्या DL1MB4362 को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में खुला तस्करी का राजगिरफ्तार चालक की पहचान राजेंद्र सिंह (26 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बैसलाना, थाना सरूण्ड, जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था। बिहार में शराब बेचने पर ज्यादा मुनाफा मिलता है। इसी लालच में वह शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी भी मांगी।Also Read:- काशी विद्यापीठ में मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन, विशेषज्ञों ने बताया तनावमुक्त शिक्षा का महत्वतस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिसपुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप चंडीगढ़ से किसके माध्यम से भेजी गई थी और बिहार में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इससे पहले भी शराब की खेप बिहार पहुंचा चुका है या नहीं।इस मामले में रामनगर थाने में मु0अ0सं0 0316/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 और बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
काशी विद्यापीठ में मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन, विशेषज्ञों ने बताया तनावमुक्त शिक्षा का महत्व
काशी विद्यापीठ में मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन, विशेषज्ञों ने बताया तनावमुक्त शिक्षा का महत्व
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित ‘उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य का संतुलन जरूरीविनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी.बी. शर्मा ने कहा कि मानव जीवन के प्रत्येक आयु-वर्ग में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक स्वास्थ्य का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को परिश्रम, नैतिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता एवं जीवन-कौशल के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने नशाखोरी, मादक पदार्थों के सेवन, डिजिटल दुरुपयोग, तनाव एवं पारिवारिक विघटन जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।Also Read:- अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासतमानसिक स्वास्थ्य के संवर्धन में शिक्षकों की भूमिका अहमडीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. सत्य गोपाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास के प्रमुख संवाहक होते हैं। शिक्षकों को सहानुभूति, संवेदनशीलता और परामर्श के माध्यम से सकारात्मक, समावेशी एवं तनावमुक्त शैक्षिक वातावरण तैयार करना चाहिए।मानसिक स्वास्थ्य का ज्ञान व्यक्तिगत जीवन के लिए भी उपयोगीकेंद्र निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का ज्ञान न केवल अकादमिक जीवन, बल्कि व्यक्तिगत जीवन को भी बेहतर दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा श्रीवास्तव, परिचय कस्तूरी साह तथा धन्यवाद ज्ञापन मनीषा शर्मा ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ. विनय सिंह एवं सूरज कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. शिवांगी मिश्रा, डॉ. सुनीता यादव, अर्चना मार्गम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत
अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोली के रंगों में सजी काशी की संस्कृति और विरासत
वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व अपने आप में अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेरता है। लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते गंगा के घाट और आकर्षक रंगोलियों से सजी धरती इस महापर्व की सुंदरता को और भी भव्य बना देती है। इसी दिव्य और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘खुशी की उड़ान ट्रस्ट’ द्वारा *जय माँ गंगा सेवा समिति* के सहयोग से काशी के सुप्रसिद्ध अस्सी घाट पर दीप प्रज्वलन एवं भव्य रंगोली कार्यक्रम *‘देवोत्सव’* का आयोजन किया जा रहा है।रंगोलियों में दिखेगी नए काशी की झलकइस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण काशी की गौरवशाली संस्कृति, पौराणिक विरासत, धार्मिक आस्था और आधुनिक स्वरूप अर्थात नए काशी की मनोहारी छवि को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करना है। कलाकारों द्वारा बनाई जा रही आकर्षक रंगोलियों में काशी की आध्यात्मिक पहचान, भगवान शिव की महिमा, गंगा घाटों की भव्यता और काशी की सांस्कृतिक धरोहर को विशेष रूप से दर्शाया जा रहा है। लाखों दीपों से जगमगाते घाटों के बीच इन रंगोलियों की अनुपम छटा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रही है।Also Read:- कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में देरी पर उठे सवाल, लेखपाल पर अनुचित मांग का आरोपआंखों पर पट्टी बांधकर बनाई भगवान गणेश की प्रतिमाइस वर्ष के देवोत्सव में एक विशेष आकर्षण श्री विजय मूर्तिकार भी हैं, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। उनकी यह अद्भुत कला और साधना कार्यक्रम को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रही है। काशी की देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि यहां की आस्था, परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। अस्सी घाट पर दीपों की रोशनी और रंगोलियों के माध्यम से संस्था का प्रयास काशी की इसी विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।संस्था की संस्थापिका अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि देव दीपावली काशी की आत्मा से जुड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था अस्सी घाट पर देवोत्सव के माध्यम से काशी की संस्कृति, कला और आध्यात्मिक महिमा को समर्पित एक सुंदर आयोजन कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल रंगोली बनाना या दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि काशी की गौरवशाली विरासत को कला के माध्यम से जीवंत करना और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है।कलाकारों को किया जाएगा सम्मानितकार्यक्रम में रंगोली निर्माण में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों में बालाघाट, मध्यप्रदेश से आईं तथा वाराणसी स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राएं आँचल चौधरी, निहारिका प्रधान और श्रुति, प्रगति, शुभोनिता शामिल हैं, जो अपनी कलात्मक प्रतिभा से काशी की सुंदर छवि को रंगों में उकेर रही हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल,कृतिका दुबे, आदित्य जायसवाल, आहिल खान,माहिर, किशन, स्वीटी, रेखा,प्रेमलता प्रिंस सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ‘खुशी की उड़ान’ का यह देवोत्सव काशी की परंपरा, कला, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर देव दीपावली की भव्यता में एक विशेष रंग भर रहा है।