Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम मोदी ने कहा- तेल के बाद अब चिप्स है दुनिया की ताकत

पीएम मोदी ने कहा- तेल के बाद अब चिप्स है दुनिया की ताकत
Sep 02, 2025, 11:05 AM
|
Posted By Preeti Kumari

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि पहले तेल को काला सोना कहा जाता था, लेकिन अब चिप्स यानी सेमीकंडक्टर हीरे की तरह महत्वपूर्ण है. तेल के बाद अब चिप्स नई ताकत हैं. भारत ने इस संबंध में अपनी दिशा तय कर ली है. भारत का प्रतिद्वंदी चीन इस रेस में पहले से बहुत आगे है. वहां विशाल सेमीकंडक्टर हब्स हैं और अमेरिका व यूरोप तक उसकी सप्लाई पर निर्भर हैं. चाइना को टक्कर देना आसान नहीं है, लेकिन अगर भारत इस मिशन में सफल हुआ तो ये हमारी टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था और रणनीतिक ताकत, तीनों को नई ऊँचाई देगा."


pm modi


पीएम मोदी नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आज से शुरू सेमीकॉन इंडिया 2025 जो 4 सितंबर तक चलेगा, का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. पीएम मोदी 3 सितंबर को यहां होने वाले सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे.


भारत के लिए ये सम्मेलन अहम क्यों ?


भारत में तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में 48 देशों के 2500 प्रतिनिधि, 20 हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागी और 350 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सवाल ये है कि भारत के लिए ये सम्मेलन इतना अहम क्यों है ? तो बता दें कि "सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत 2022 में बंगलुरू से हुई थी। 2023 में ये गांधीनगर पहुंचा, 2024 में ग्रेटर नोएडा और अब 2025 में दिल्ली में आयोजित हुआ है. हर साल इसका पैमाना बड़ा हो रहा है.


pm


इस बार, 150 से ज्यादा वक्ता और 50 वैश्विक उद्योग नेता इसमें शामिल हैं. इस बार मुख्य फोकस है – सेमीकंडक्टर फैब, एडवांस पैकेजिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च एंड डेवलपमेंट." इसके पूर्व उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अप्रैल से जून तक भारतीय अर्थव्यवस्था ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो उम्मीदों से कहीं बेहतर है.


mm


अब सवाल है की आखिर सेमीकॉन क्या है?


इसका जवाब देने से पहले आपसे एक सवाल "क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार, यहां तक की पंखे और वॉशिंग मशीन तक, ये सब चलते कैसे हैं ?


जवाब है – सेमीकंडक्टर चिप्स.


ये छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स किसी भी डिवाइस का 'ब्रेन' यानी दिमाग होते हैं. बिना चिप्स के मोबाइल फोन सिर्फ एक डिब्बा है और कार सिर्फ एक ढांचा." "भारत अब तक चिप्स आयात करता रहा है. इससे न सिर्फ अरबों डॉलर बाहर जाते हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता भी मुश्किल हो जाती है. इसीलिए सरकार ने 2021 में सेमीकॉन इंडिया मिशन लॉन्च किया. इसमें वेदांता-फॉक्सकॉन, ISMC और माइक्रॉन जैसी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं। इतना ही नहीं गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सेमीकॉन पार्क बनाने की तैयारी चल रही है"


lll


चीन ने बनाई दुनिया की पहली 6G चिप


आपको बता दें कि हाल ही में चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने एक बेहद खास और दुनिया की पहली 6G चिप बनाई है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस छोटे-से चिप में 0.5 गीगाहर्ट्ज से लेकर 115 गीगाहर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी फिट कर दी गई है. जहां पहले इसके लिए कई अलग-अलग चिप्स लगती थीं, अब सिर्फ एक ही चिप से ये सब काम हो जाएगा.


hhjjj


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चिप का साइज सिर्फ नाखून जितना है. यानी बेहद छोटा, लेकिन बेहद ताकतवर. ये चिप अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर आसानी से स्विच कर सकती है, और यही इसे 6G नेटवर्क के लिए परफेक्ट बनाती है. वैज्ञानिकों का दावा है कि इस चिप के आने से भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे—कंसर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट या बड़े कार्यक्रमों में भी सुपरफास्ट इंटरनेट चलाना आसान हो जाएगा.

वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी में गोल्फ कार्ट चालक ने नशे में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल....
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से संचालित गोल्फ कार्ट (नंदी रथ) से हादसा हो गया. गोल्‍फ कार्ट चालक ने नशे में गोदौलिया पर तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में बहराइच से आए अजय सिंह, लक्सा निवासी महिला और बांसफाटक निवासी आर्यन चोटिल हो गए. सभी का मारवाड़ी अस्पताल में उपचार कराया गया.अजय सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद मची अफरा तफरी के बीच गुस्‍साए लोगों ने चालक ऋषि की पिटाई कर दी. आरोप है कि चालक नशे में था. अस्पताल में जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई. लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट चालक भीड़ में तेज गति से वाहन चलाते हैं और कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी नजर आते हैं. शुक्रवार को भी एक गोल्फ कार्ट की टक्कर से सुनील वर्मा का पैर टूट गया था. लोगों ने चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है.ALSO READ:साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...वाराणसी एयरपोर्ट टर्मिनल में फाल्‍स सीलिंग गिरीलाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. घटना के समय हाल में सौ से अधिक यात्री और कर्मचारी मौजूद थे. कुछ विदेशी पर्यटक भी वहां थे. हालांकि, सफाई कर्मी समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई. एयरपोर्ट कर्मचारियों ने नाराज यात्रियों को समझाकर शांत कराया. एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरा था. मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है.
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एक साल में 58 गैंग ध्वस्त, 277 शातिर गिरफ्तार, 25 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड...
वाराणसी :कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने साइबर थाना और साइबर सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न साइबर पोर्टलों, शिकायत रजिस्टर और लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की।पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर शिकायतों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। पीड़ितों को थाने पर भटकना न पड़े, इसके लिए Dedicated Help Desk स्थापित करने का आदेश दिया गया है। इस हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ितों को शिकायत दर्ज करने से लेकर कानूनी और तकनीकी मदद तक मुहैया कराएंगे।डीजीपी के निर्देशन में एक साल में रिकॉर्ड कार्रवाईउत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, DCP (अपराध) सुश्री नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी ने पिछले एक साल में साइबर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ADCP अपराध श्री नृपेन्द्र के पर्यवेक्षण और ACP साइबर विदुष सक्सेना, विनय द्विवेदी, अपूर्व पाण्डेय तथा इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह और मनोज तिवारी की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ये कार्रवाईयां की हैं।एक साल की 9 बड़ी उपलब्धियां:1. साइबर गैंग पर वार: 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश कर सरगना समेत 277 अपराधियों को जेल भेजा गया।2. डिजिटल अरेस्ट का खौफ खत्म:डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले 5 गैंग के 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ₹1.20 करोड़ कैश, लग्जरी कारें और मोबाइल फोन बरामद हुए।3. फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़:15 अवैध कॉल सेंटर पकड़े गए, 175 ठग गिरफ्तार। ये गैंग निवेश में मोटे मुनाफे, अमेजन-फ्लिपकार्ट की PPC सर्विस और नौकरी के नाम पर GST, रजिस्ट्रेशन फीस वसूल कर ठगी करते थे। विदेशियों को खुद को Federal Officer बताकर डराते थे।4. पीड़ितों को राहत:16,982 NCRP शिकायतों का निस्तारण किया गया। तत्परता दिखाते हुए ₹25 करोड़ की ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और ₹4.5 करोड़ की रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।5. अपराधियों की सिम-फोन ब्लॉक: अपराध में इस्तेमाल हुए 10,176 मोबाइल नंबर और 8,262 मोबाइल के IMEI नंबर ब्लॉक कराए गए, ताकि दोबारा इस्तेमाल न हो सके।6. गैंगस्टर एक्ट:21 शातिर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।7. 550 लोगों का रेस्क्यू: MLM और पिरामिड स्कीम में फंसाए गए 550 लोगों को साइबर अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया गया।8. 17 लग्जरी गाड़ियां बरामद: ठगी के पैसों से खरीदी गई 17 चार पहिया गाड़ियां जब्त की गईं।9. 25 हजार लोगों को किया जागरूक: स्कूल, कॉलेज, चौराहों और कैंप लगाकर 25,000 से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। पम्पलेट और पुस्तिकाएं भी बांटी गईं।ALSO READ:लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजापुलिस आयुक्त की जनता से अपील -पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि:- अपना ATM PIN, CVV, OTP किसी को न बताएं।- "घर बैठे लाखों कमाएं, बिना परीक्षा सीधी भर्ती" जैसे लालच में न आएं।- MLM कंपनी में पैसा लगाने से पहले MCA पोर्टल पर जांच कर लें।- अनजान लिंक, APK फाइल, SMS Forwarder App कभी डाउनलोड न करें।- ऑनलाइन सट्टा-जुआ वाले ऐप से दूर रहें।- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.inपर शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसा वापस आने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
लोलार्क कुंड व सुरहिया मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,महापौर व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी : भदैनी स्थित ऐतिहासिक लोलार्क कुंड पर 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले लोलार्क छठ मेले तथा लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर 19 सितंबर को सजने वाले सुरहिया मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में है।सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पार्षदों के साथ दोनों मेला स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न कोनों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा, सुगमता और सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से पूर्व ही सफाई, सीवर, पेयजल, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त इंटरलॉकिंग और अतिक्रमण हटाने से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं।ALSO READ: अन्विति में ‘रंगों की उड़ान’ ने भरी कल्पना की उड़ान, 15 सितंबर को संजय मिश्र के साथ होगा हिंदी दिवस समारोह​महापौर ने अधिकारियों के साथ लोलार्क कुंड और लक्ष्मी कुंड को जाने वाले गलियों व मुख्य मार्गों का पैदल जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेला परिसर, कुंड के आसपास और संपर्क मार्गों पर निरंतर विशेष सफाई अभियान चलाकर अतिरिक्त कूड़ेदान रखे जाएं। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चूना, एंटी-लार्वा का छिड़काव और नियमित फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। जलकल विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आवश्यकतानुसार वाटर टैंकर की उपलब्धता और सीवर लीकेज को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय और खराब स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मत कराने पर भी जोर दिया गया।कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए नगर आयुक्त ने लोलार्क कुंड मेले के लिए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार तथा सुरहिया मेले के लिए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित किया है। ​निरीक्षण के दौरान लोलार्क कुंड पर पार्षद राजेश यादव, विजय द्विवेदी, सहायक अभियंता (जलकल) विकास निषाद, अवर अभियंता (सिविल) पंकज पटेल, सफाई निरीक्षक शिवेश तिवारी, अवर अभियंता (जलकल) दीपक कुमार सिंह और अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं लक्ष्मी कुंड (लक्सा) के निरीक्षण में जोनल अधिकारी (दशाश्वमेध), अवर अभियंता (सिविल) नागेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक वेद प्रकाश राय, अवर अभियंता (जलकल) कुमारी चंदन यादव, अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) हरीश मिश्रा तथा वेलस्पन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।