Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नटराज संगीत अकादमी का 31वां कथक महोत्सव, अस्सी घाट पर होगा जल्द आयोजित

नटराज संगीत अकादमी का 31वां कथक महोत्सव, अस्सी घाट पर होगा जल्द आयोजित
Nov 26, 2026, 10:47 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: नटराज संगीत अकादमी की ओर से सुबहे बनारस के सहयोग से 31वें कथक महोत्सव (विरासत पंडित बिरजू महाराज परंपरा) का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को शाम चार बजे अस्सी घाट पर किया जाएगा.

अकादमी की निदेशिका संगीता सिन्हा ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से लगातार कथक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसमें अकादमी की छात्राओं के साथ देश के उभरते और प्रतिष्ठित कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाता है. महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 22 वर्षों तक डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर हुआ, जिसके बाद दो वर्षों तक अस्सी घाट पर आयोजन किया गया. वर्ष 2017 में महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ पर सिल्वर जुबली मनाई गई थी.


रपकगह


महोत्सव में कथक नृत्य होगा प्रस्तुत


उन्होंने बताया कि उनके गुरु पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज इस महोत्सव में प्रतिवर्ष उपस्थित रहते थे, उनका उद्देश्य सिर्फ इतना ही नहीं, इसी के आगे उन्होंने ये भी कहा कि, गुरु की कथक परंपरा को आगे बढ़ाना और देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को बनारस के दर्शकों से परिचित कराना है. इस वर्ष महोत्सव में नटराज संगीत अकादमी की वाराणसी और मुंबई शाखा की छात्राएं कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी.


िम


एकल नृत्य प्रस्तुति से दर्शक होंगे मंत्रमुग्ध


मुंबई से पहली बार बनारस आ रहीं निधि प्रभु एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी. वहीं, दिल्ली की प्रतिष्ठित कलाकार गौरी दिवाकर भी अपनी एकल नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी. महोत्सव में तबले पर अखिलेश भट्ट (दिल्ली), उदय शंकर मिश्रा और सिद्धार्थ चक्रवर्ती (वाराणसी), बांसुरी पर अभिषेक माधूराव, गायन एवं हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र और मोहित साहनी (वाराणसी) तथा शंकुमोय देबनाथ (दिल्ली) संगत करेंगे.


स


Also Read: ठंड को बढ़ा रहीं उत्तरी पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट

काशी के सर्राफा कारोबारियों का ज्वेलरी एग्जीबिशन पर विरोध तेज, सोने की शुद्धता और GST की जांच कराने की उठी मांग
काशी के सर्राफा कारोबारियों का ज्वेलरी एग्जीबिशन पर विरोध तेज, सोने की शुद्धता और GST की जांच कराने की उठी मांग
वाराणसी। लगातार आयोजित हो रही ज्वेलरी एग्जीबिशनों को लेकर स्थानीय सर्राफा कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इन आयोजनों में बाहरी कंपनियों और बड़े कारोबारियों को अधिक अवसर मिल रहा है, जबकि स्थानीय व्यापारियों और पीढ़ियों से आभूषण बनाने के काम में जुटे कारीगरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ गोलू ने इस मुद्दे पर सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।शुभम सेठ गोलू का कहना है कि उनका विरोध व्यापारिक आयोजनों से नहीं, बल्कि ऐसी एग्जीबिशनों से है, जिनमें स्थानीय कारोबारियों और हस्तनिर्मित आभूषणों को पर्याप्त स्थान नहीं मिलता। इससे छोटे व्यापारियों के सामने प्रतिस्पर्धा का संकट खड़ा हो रहा है और पारंपरिक कारीगरों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।उन्होंने सोने की शुद्धता को लेकर सामने आ रही शिकायतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम आदमी अपनी जीवनभर की कमाई से परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सोने के आभूषण खरीदता है। ऐसे में मिलावट या शुद्धता को लेकर किसी भी तरह का संदेह गंभीर है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से आभूषणों की हॉलमार्किंग और एचयूआईडी की निष्पक्ष जांच कराने तथा गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की मांग की।इसके साथ ही एग्जीबिशनों में होने वाली खरीद-बिक्री और कर संबंधी गतिविधियों की जांच का मुद्दा भी उठाया गया। स्थानीय कारोबारियों ने आरोप लगाया कि कुछ आयोजनों में प्रदर्शन की आड़ में बड़े पैमाने पर व्यापारिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें हैं। इस संबंध में राज्य और केंद्रीय जीएसटी विभाग से बिक्री, बिलिंग, स्टॉक और कर अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है।व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय बाजार पर पड़ रहे प्रभाव और एग्जीबिशनों में होने वाली गतिविधियों की जांच का आग्रह किया था। आरोप है कि जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करने और जांच प्रक्रिया तेज कराने का आश्वासन दिया था। अब व्यापारी प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।शुभम सेठ गोलू ने व्यापारियों की सुरक्षा का सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्राफा कारोबारियों के साथ लूट, डकैती और हत्या की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में कारोबारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि जब व्यापारी अपने कारोबार और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से स्थानीय कारीगरों के रोजगार की रक्षा, एग्जीबिशनों में पारदर्शी जांच, सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने, व्यापारियों की सुरक्षा और छोटे उत्पादकों को उचित अवसर देने की मांग की। साथ ही सर्राफा व्यापारियों और कारीगरों से अपील की कि किसी भी एग्जीबिशन में भाग लेने से पहले उसके आयोजन, हॉलमार्किंग, बिलिंग और वैधानिक व्यवस्थाओं की जानकारी जरूर लें।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्ति या संस्था विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार, पारंपरिक कारीगरी और उपभोक्ताओं के हितों के लिए है। मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की बात भी कही।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बरेका ने बिखेरी चमक, लोकोमोटिव मॉडल के जरिए दिखी भारतीय रेल की तकनीकी ताकत
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बरेका ने बिखेरी चमक, लोकोमोटिव मॉडल के जरिए दिखी भारतीय रेल की तकनीकी ताकत
वाराणसी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के लोकोमोटिव मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 14 से 27 नवंबर तक आयोजित इस मेले में भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से 'विकास भी, विरासत भी' थीम पर भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, आधुनिक तकनीक और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। भारतीय रेल मंडप में बरेका की ओर से निर्मित WAP-7 यात्री इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और WAG-9 मालवाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही विदेशों में निर्यात किए जाने वाले लोकोमोटिव के मॉडल भी रखे गए हैं। इनके माध्यम से बरेका की उत्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल की बढ़ती पहचान को दर्शाया जा रहा है।मेले में भारतीय रेलवे की विरासत और आधुनिक विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंडप के बाहरी हिस्से में राजस्थान की स्थापत्य कला को दर्शाता जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन का मॉडल विशेष आकर्षण है। इसमें पारंपरिक वास्तुकला के साथ आधुनिक यात्री सुविधाओं और तकनीक का समन्वय दिखाया गया है।इसके अलावा अंजी ब्रिज, न्यू डबल रेल लाइन मोकामा ब्रिज, बुलेट ट्रेन, वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर की झलकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से आगंतुकों को भारतीय रेलवे की उपलब्धियों और नई परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बच्चों के लिए क्विज का भी आयोजन किया गया है, जिससे वे खेल-खेल में रेलवे की तकनीक और विकास के बारे में जान सकें।इस दौरान बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आगंतुकों को भारतीय रेल की उपलब्धियों, बरेका की उत्पादन क्षमता, लोकोमोटिव निर्माण और निर्यात गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में तकनीकी सहयोग के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार सिंह, एसके पांडेय, वीरेंद्र कुमार और अवधेश कुमार भी मौजूद रहे।भारतीय रेल का यह मंडप देश की गौरवशाली रेल विरासत के साथ आधुनिक तकनीकी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित कर रहा है। इसमें बरेका के लोकोमोटिव मॉडल वाराणसी की औद्योगिक पहचान और भारतीय रेल की विनिर्माण क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर सामने ला रहे हैं।
नटराज संगीत अकादमी का 31वां कथक महोत्सव, अस्सी घाट पर होगा जल्द आयोजित
नटराज संगीत अकादमी का 31वां कथक महोत्सव, अस्सी घाट पर होगा जल्द आयोजित
वाराणसी: नटराज संगीत अकादमी की ओर से सुबहे बनारस के सहयोग से 31वें कथक महोत्सव (विरासत पंडित बिरजू महाराज परंपरा) का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को शाम चार बजे अस्सी घाट पर किया जाएगा.अकादमी की निदेशिका संगीता सिन्हा ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से लगातार कथक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसमें अकादमी की छात्राओं के साथ देश के उभरते और प्रतिष्ठित कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाता है. महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 22 वर्षों तक डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर हुआ, जिसके बाद दो वर्षों तक अस्सी घाट पर आयोजन किया गया. वर्ष 2017 में महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ पर सिल्वर जुबली मनाई गई थी.महोत्सव में कथक नृत्य होगा प्रस्तुतउन्होंने बताया कि उनके गुरु पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज इस महोत्सव में प्रतिवर्ष उपस्थित रहते थे, उनका उद्देश्य सिर्फ इतना ही नहीं, इसी के आगे उन्होंने ये भी कहा कि, गुरु की कथक परंपरा को आगे बढ़ाना और देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को बनारस के दर्शकों से परिचित कराना है. इस वर्ष महोत्सव में नटराज संगीत अकादमी की वाराणसी और मुंबई शाखा की छात्राएं कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी.एकल नृत्य प्रस्तुति से दर्शक होंगे मंत्रमुग्धमुंबई से पहली बार बनारस आ रहीं निधि प्रभु एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी. वहीं, दिल्ली की प्रतिष्ठित कलाकार गौरी दिवाकर भी अपनी एकल नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी. महोत्सव में तबले पर अखिलेश भट्ट (दिल्ली), उदय शंकर मिश्रा और सिद्धार्थ चक्रवर्ती (वाराणसी), बांसुरी पर अभिषेक माधूराव, गायन एवं हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र और मोहित साहनी (वाराणसी) तथा शंकुमोय देबनाथ (दिल्ली) संगत करेंगे.Also Read: ठंड को बढ़ा रहीं उत्तरी पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट