Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी पहुंचा पं. छन्नूलाल मिश्र का पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा दाह संस्कार

काशी पहुंचा पं. छन्नूलाल मिश्र का पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा दाह संस्कार
Oct 02, 2025, 08:12 AM
|
Posted By Anurag Sachan

वाराणसी – शास्त्रीय संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पद्मविभूषण पंडित छन्नू्लाल मिश्र का पार्थिव शरीर मिर्जापुर से गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उनके छोटी गैबी स्थित आवास लाया गया. इस दौरान संगीत प्रेमियों, साहित्यकारों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें नमन किया. छन्नूलाल के आवास पर उनके पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा था. मणिकर्णिका घाट पर उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा.


पंडितजी का असली नाम था मोहन लाल मिश्र


क्या आप जानते हैं कि पं. छन्नू लाल मिश्र का असली नाम क्या था. नहीं तो जान लिजिए कि उनका असली नाम मोहन लाल मिश्र था, जिसे उनके पिताजी ने रखा था. बचपन ने बुरी नजरों से बचाने के लिए उनका घरेलू नाम छन्नू लाल रख दिया गया था और यही नाम विख्यात और प्रचलित रहा. पंडित छन्नूलाल ने ठुमरी, दादरा, कजरी, चैती और होरी को जिस सहजता और आत्मीयता से गाया, वह उन्हें शास्त्रीय संगीत की भीड़ में अलग पहचान देता है. उनकी आवाज में गंगा–घाटों की मिठास, बनारसी बोली की आत्मीयता और लोक–संस्कारों की गहराई थी.


chhannulal misra


संकट मोचन से था गहरा लगाव, महंतजी ने माना था गुरु


पंडित छन्नूलाल का जीवन संकटमोचन मंदिर और वहा की परंपराओं से गहराई से जुड़ा रहा. वे वर्षों तक संकटमोचन संगीत समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे. उनके जीवन की एक विशेष कथा यह रही कि महंत प्रो. वीरभद्र मिश्र (पूर्व महंत, संकटमोचन मंदिर, गंगा–योद्धा और समाज सुधारक) उनसे गहराई से जुड़े रहे. महंतजी शास्त्रीय संगीत के बड़े रसिक थे और उन्होंने पंडितजी को अपना गुरु माना. लंबे समय तक सप्ताह में दो बार पंडितजी संकटमोचन मंदिर में जाकर महंत जी को स्वर–साधना सिखाते थे. यह गुरु-शिष्य परंपरा केवल संगीत की शिक्षा भर नहीं थी, बल्कि आत्मा और श्रद्धा का संवाद भी था.


banaras channulal misra


मां गंगा को करते थे नमन


महंतजी पंडित जी को हर संभव सहयोग और संरक्षण देते रहे. इसीलिए पंडितजी भी स्वयं को संकटमोचन का आजीवन गायक मानते रहे. पंडित छन्नूलाल मिश्र केवल गायक नहीं थे, वे काशी की धरोहर थे. उनकी गायकी में बनारस की गलियां, घाट, उत्सव, लोकगीत और मां गंगा का प्रवाह सुनाई देता था.


उनके स्वर, उनकी ठुमरी, उनकी कजरी और उनका गाया मानस, बनारस और भारत की आत्मा में सदा गूंजता रहेगा. वर्तमान महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र के साथ भी उनका आत्मीय और पारिवारिक संबंध बना रहा.

दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
राजधानी दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. ये आग साध नगर इलाके में स्थित एक इमारत में लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. जिससे चारों तरफ आग की लपटे तेजी से फैल गई. इसी के चलते एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से फंस गए हैं.घटना मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संग दमकल विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया और बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया. इसी के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कई घंटों के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका, क्योंकि भयकंर तरीके से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.आग पर काबू पाने की कोशिश मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके धुंए का गुब्बारा आसमान में उठने लगा. जिसकी भनक लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.पहले भी झुलस चुका है दिल्ली की ये इलाका दिल्ली के इलाके में लगी ये आग का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हूबहू ऐसा ही मामला देखने को मिला, जी हां, बीते 6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी भयानक आग ने तबाही मचा रखी थी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जब तक दमकल विभाग पहुंचा तब-तक काफी कुछ जल कर राख हो चुका था.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...मगर देर से पहुंची बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान का सही आंकलन अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. मटियाला के पास स्थित इस घनी बस्ती में गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच कई लोग लाठी-डंडा और असलहे के साथ विद्यालय में घुस आए और संचालक व उनके पिता के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया.घायल युवक ने दी पुलिस को तहरीर घायल प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विकास यादव,अजय यादव,अमित कुमार यादव,अगनू यादव,गब्बर यादव,आनंद कुमार यादव समेत 8-10 अज्ञात लोग पहले से साजिश के तहत एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे थे. सभी के हाथों में लाठी-डंडे और असलहे थे. आरोप है कि पहुंचते ही इन लोगों ने उनके पिता केशव से छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतर आए.बीच बचाव में बुलाई गई पुलिस शोर-शराबा सुनकर जब प्रकाश सिंह, उनकी माता विमला देवी, अखिलेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया. हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान प्रकाश सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया ,उनके पिता को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं. कॉलेज के अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर पुलिस बुलाई.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसीपी राजातालाब का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. हीं छात्र पक्ष का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिछले डेढ़ महीने से बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आ पा रहा था. उसके साथ बंद कमरे में मारपीटकी गई ,जब वह परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचा तो पुनः उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई.
 योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
वाराणसी: योगी सरकार के नौ साल होने पर प्रदेश सरकार के स्टाम्प और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने आज बुधवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा की.करोड़ों की लागत से पूरी हुई 486 परियोजनाएंमंत्री ने बताया कि काशी में नौ वर्षों में 35,156 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 486 परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनमें मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास और पुलिस कल्याण शामिल हैं. इसके अलावा, 17,915 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.127 परियोजनाएं हुई पुरी उन्होंने कहा कि जनपद में 22,829 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 127 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं. इसके अतिरिक्त, 5,813 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कों और सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है. रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग के निर्माण में 1,529 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 877.65 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाएं पूरी की गई हैं.यह भी पढ़ें: रेलवे कॉलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस, गेल आपूर्ति पर हुआ समझौतामंत्री ने विद्युत सुधार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1,100 करोड़ रुपये की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरों में विद्युतीकरण और 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है. स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,870.36 करोड़ रुपये की लागत से 43 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं.उन्होंने बताया कि 6,760 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है और 78,492 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है.जनपद में 12,34,995 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं. मंत्री ने कहा कि जनपद में 194 एमओयू हुए हैं, जिनमें प्रस्तावित निवेश राशि 21,566.72 करोड़ रुपये है. पिछले 9 वर्षों में 30 नए डिग्री कॉलेज और 20 नए आईटीआई खोले गए हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.