Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बैन कफ सिरप की तस्‍करी में बाहुबली की सरपरस्‍ती से बनाया दबदबा, पुलिस भी नहीं डालती थी हाथ

बैन कफ सिरप की तस्‍करी में बाहुबली की सरपरस्‍ती से बनाया दबदबा, पुलिस भी नहीं डालती थी हाथ
Nov 28, 2025, 11:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - प्रतिबंधित कोडिन युक्‍त कफ सिरप का जिन्‍न बाहर निकल चुका हे. इसको लेकर तमाम खुलासे हो रहे हैं. इस मामले के मुख्‍य आरोपित शुभम जायसवाल के पार्टनर अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के साथ उसके काले कारनामे के चिट्ठे भी खुलने लगे हैं. सूत्रों के अनुसार शुभम जासवाल को पूर्वांचल के एक बाहुबली की सरपरस्‍ती दिलाने में अमित टाटा और एक बर्खास्‍त सिपाही की खास भूमिका रही. इसी सरपरस्‍ती में कफ सिरप की तस्‍करी में शुभम ने अपना दबदबा बना लिया. अमित सिंह टाटा को वह अपनी सुरक्षा कवच के तौर पर पार्टनर बनाया था. बनारस कचहरी में वकालत का पेशा अपनाने वाले अमित का नाम एक अधिवक्‍ता की संदिग्‍ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले भी सामने आया लेकिन ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण प्रकरण दब गया. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव से सक्रिय अमित सिंह टाटा का नाम पूर्व में मुन्ना बजरंगी गिरोह से भी जुड़ा था.


पिछले दो साल से वह शुभम जायसवाल के संपर्क में आकर कफ सिरप तस्करी के नेटवर्क को संभाल रहा था. जौनपुर के पूर्व सांसद के भरोसेमंद बन चुके अमित सिंह टाटा को जौनपुर के रामपुर ब्लाॅक से ब्लाॅक प्रमुख बनाने की दिशा में पूर्व सांसद की टीम काम कर रही थी. इसके लिए आर्थिक तंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी शुभम ने अपने कंधे पर ले रखी थी.

ALSO READ: कम से कम छह माह तक बढ़े एसआईआर की तारीख, राजनीतिक दलों ने उठाई मांग


गिरफ्तारी से पहले महाकाल के दर्शन को गए थे आरोपी


पूर्व सांसद के साथ रहने वाले बर्खास्त सिपाही और अमित सिंह टाटा समेत चार लोग एसटीएफ की गिरफ्तारी से पहले उज्जैन महाकाल के दर्शन को गए थे. दर्शन के बाद एसटीएफ ने बर्खास्त सिपाही और अमित सिंह टाटा को हिरासत में लिया. पूर्व सांसद के प्रभाव में बर्खास्त सिपाही को छोड़ दिया गया लेकिन अमित सिंह टाटा के खिलाफ पर्याप्त पुख्ता साक्ष्य होने के कारण पूर्व सांसद ने अपने कदम पीछे खींच लिए. ये भ्‍ी बताया जारहा है कि दबाव में बर्खास्‍त सिपाही को बाद में छोड दिया गया.

/

डेढ़ साल के अंदर तीन गाड़ियों के काफिले संग चल रहा था अमित सिंह टाटा


अमित सिंह टाटा पिछले डेढ़ साल के अंदर फार्च्यूनर, स्कॉर्पियो जैसी तीन गाड़ियों के काफिले संग चल रहा था. जीवन शैली अचानक से बदल गई. कहा जा रहा था कि यह गाड़ियां शुभम ने ही टाटा को गिफ्ट की थी. दबंग छवि वाले अमित सिंह टाटा को साथ रखने की असल वजह शुभम की यह रही कि शहर के अन्य दबंग लोग उससे रंगदारी न वसूल सकें. शुभम को एक तरह से टाटा ने कवच के रूप में रखा था. शुभम से टकराने से पहले टाटा से टकराने जैसे बयान शहर की फिजाओं में तैर रहे थे. टाटा को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुभम ने रामपुर ब्लाॅक प्रमुख की दावेदारी के लिए टाटा को आगे किया हुआ था.

सिकरौल की वरुणा विहार कालोनी निवासी अमित सिंह टाटा ने कथित रूप से वाराणसी में अपने पिता के नाम पर फर्म पंजीकृत कराई थी इसी फर्म के जरिए कफ सीरप की तस्करी होती थी.अब इस फर्म को लेकर ड्रग विभाग ने चुप्पी साध ली है. पुलिस की एसआइटी ने जांच की बात कही है. इस फर्म पर कोतवाली थाने में केस भी दर्ज है.

वाराणसी में दर्ज फर्म का नाम अन्विन्या मेडिकल एजेंसी है जो अमित के पिता अशोक कुमार सिंह के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है. उधर, जांच के क्रम में 28 फर्मों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है जबकि 12 अन्य फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है.

/

कफ सिरप मामले में पूर्व सांसद की भूमिका की जांच की मांग


आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर कुचर्चित कफ सिरप मामले में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व इस मामले में शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के अमित सिंह टाटा का हाथ होने की बात कही थी. कल एसटीएफ द्वारा अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार कर इसे 100 करोड रुपए से अधिक का मामला होने के साथ शुभम जायसवाल, गौरव जायसवाल और वरुण सिंह के दुबई भाग जाने की बात स्वीकार की गई है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अमित सिंह टाटा के पीछे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका लगातार सामने आ रही है, जो उनकी इस मामले में नामित अभियुक्तों के साथ सामान्य से कहीं अधिक निकटता के कारण प्राथमिक रूप से स्पष्ट दिख रही है. अतः उन्होंने इस मामले में धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग की है.

UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
वाराणसी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.आज 24 मई 2026 को आयोजित UPSC प्रारम्भिक परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हो रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है. कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 16,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.पुलिस अधिकारियों ने राजकीय विद्यालय मलदहिया-सिगरा, ए.ओ. मुस्लिम कॉलेज लल्लापुरा, जेपी मेहता इंटर कॉलेज कैंट और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई.अपर पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति न बनने दी जाए. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.पुलिस प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है.ALSO READ:पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारणकमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके.
पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारण
पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारण
Women crime cases, including POCSO cases, approached the court, but only 33 were resolved.Varanasi News: यूपी में हर दिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में हाल ही में जारी हुए एनसीआरबी रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश महिला अपराध के मामलों में राष्ट्रीय औसत से सबसे बेहतर स्थिति में रहा है. हालांकि, महिलाओं से जुड़े मामलों में न्याय मिलने की प्रक्रिया अब भी धीमी बनी हुई है. वाराणसी में एक साल के दौरान पॉक्सो समेत महिला अपराध के 480 से अधिक मामले कोर्ट पहुंचे।”. “एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा, इसके बावजूद महिलाओं से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया की रफ्तार भी धीमी हो गई है. वाराणसी में बीते एक साल में पॉक्सो समेत महिला अपराध के 480 से ज्यादा मामले अदालत में दर्ज हुए”.480 से ज्यादा अपराधिक मामला बता दें, वाराणसी में पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 480 से ज्यादा मामलों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इनमें पॉक्सो, दुष्कर्म, छेड़खानी और साइबर उत्पीड़न जैसे मामले शामिल हैं. हैरानी इस बात की है कि, विशेष पॉक्सो अदालतों में करीब 3000 केस अभी भी लंबित हैं.जिनमें से निस्तारण की दर सिर्फ 33 फीसदी रही है. इसका कारण जांच में देरी, फॉरेंसिक रिपोर्ट समय पर न मिलना और गवाहों के अदालत में पेश न होने से सुनवाई प्रभावित हो रही है. हालांकि, कुछ मामलों में अदालत ने तेजी से फैसला सुनाते हुए दोषियों को सजा भी दी है.पॉक्सो मामलों में ठोस पैरवीसच तो यह है कि, वाराणसी में पॉक्सो मामलों की सुनवाई धीमी चल रही है , इसकी मुख्य वजह पुलिस की जांच में देरी है, फॉरेंसिक रिपोर्ट समय पर न मिलना और गवाहों का अदालत में पेश न होना बताया गया है. सबसे ज्यादा शिकायतें शहर के सिगरा, लंका, कैंट, भेलूपुर और शिवपुर थाना क्षेत्रों से आई हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में रोहनिया, चोलापुर और बड़ागांव में बच्चियों से जुड़े अपराध बढ़े हैं.Also Read: नमो घाट पर पर्यटकों की पिटाई, पुलिस हिरासत में चार गार्डइससे भी बड़ी बात तो यह है कि वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालतों में करीब 3000 मामले पेंडिंग हैं,.इनमें कई केस दो से तीन साल पुराने भी हैं. इन मामलों में दोष साबित होने की दर लगभग 28 से 30 प्रतिशत बताई गई है. पॉक्सो के मामलों में ठोस पैरवी की जा रही है। कुछ मामलों में अदालत ने रिकॉर्ड समय में फैसला सुनाया है. इसी के साथ ही पुलिस भी मामलों की जांच में जुटी हुई है.
मातम में बदली अपार्टमेंट की पार्टी, जांच में जुटी पुलिस
मातम में बदली अपार्टमेंट की पार्टी, जांच में जुटी पुलिस
Apartment party turns into mourning, police investigateVaranasi News: वाराणसी के शिवपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी. जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, एक अपार्टमेंट में पार्टी के दौरान युवक की पिटाई और लगातार फायरिंग की गई. इस हमला मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, शिवपुर थाना क्षेत्र में हरिहरपुर रिंग रोड के पास बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब प्रतापगढ़ के कुंदनपुर गांव निवासी 25 साल के आशीष कुमार गौतम अपने गांव के ही वाहन मालिक अरुण कुमार के साथ चंदौली से लौट रहे थे. कि अचानक से रिंग रोड पर आगे चल रहे ट्रेलर की बैटरी अचानक डिस्चार्ज हो गई, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप बीच रास्ते में खड़ी ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते एक बड़ा हादसा हो गया और पिकअप चला रहे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन मालिक अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.बंद कमरे से मिला शवथाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि, सड़क हादसे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर ली गई है, सारनाथ थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 में शनिवार को बंद मकान से कृष्ण कुमार वर्मा (40) का शव मिला, दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को संरक्षण में लिया और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की. पुलिस ने दो दिन पहले मौत की आशंका जताई है, पहाड़िया के अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 के मकान नंबर एमएल-76 निवासी कृष्ण कुमार वर्मा रहते थे.परिजनों ने अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार वर्मा दो दिन पहले अपने कमरे में गए थे और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था. सुबह उनके कमरे से अचानक तेज दुर्गंध उठने लगी तो अनहोनी की आशंका हुई, भाई संतोष कुमार वर्मा ने इसकी सूचना सारनाथ पुलिस को दी.Also Read: 91 यूपी बटालियन NCC का प्रशिक्षण शिविर संपन्नथाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा. महमूरगंज में विजय अपार्टमेंट में पार्टी के दौरान युवक की पिटाई और पिस्टल के बट से सिर हमला किया गया है, इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। दारानगर निवासी पीड़ित देव कमल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 10.30 बजे अपार्टमेंट में मित्रों के साथ पार्टी हो रही थी. इस बीच रिशू शर्मा निवासी खोजवा और निहाल यादव समेत दो अज्ञात ने मित्र मयंक जायसवाल को कॉल किया। जैसे ही अपार्टमेंट से बाहर निकला तो हमला कर दिया.