Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में जाम से मिलेगी मुक्ति, मंडुआडीह फ्लाइओवर से जुडेगा ककरमत्‍ता आरओबी

वाराणसी में जाम से मिलेगी मुक्ति, मंडुआडीह फ्लाइओवर से जुडेगा ककरमत्‍ता आरओबी
Feb 09, 2026, 09:20 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्‍ताव तैयार है. इसके तहत मंडुवाडीह फ्लाईओवर को ककरमत्ता आरओबी से जोड़ा जाएगा. इससे एफसीआई गोदाम जाने वाली ट्रेन और बनारस स्टेशन जाने में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी. पहले इसे एफसीआई गोदाम के पहले ही उतारा जा रहा था, जिसके बाद भी जाम की समस्या बनी रहती थी. इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने शासन को डिजाइन भेजकर मंजूरी मांगी है. इसकी लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है और लंबाई दो चरणों में 2200 मीटर होगी. अधिकारियों के अनुसार पहले यह फ्लाईओवर 700 मीटर तक बनना था, लेकिन अब इसे 400 मीटर और बढ़ाकर ककरमत्ता आरओबी से जोड़ा जाएगा.


इससे मंडुवाडीह पेट्रोल पंप से लेकर चौराहा पार करते हुए एफसीआई गोदाम तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. ऊपर से ही वाहन बीएचयू और भिखारीपुर के लिए निकल जाएंगे. जिन लोगों को एफसीआई गोदाम और बनारस स्टेशन जाना होगा, वे मंडुवाडीह फ्लाईओवर के सर्विस रोड से होकर जाएंगे.

फुलवरिया से मंडुवाडीह होते हुए लंका जाने वाले मार्ग पर दिनभर में हजारों वाहनों का आवागमन होता है. शहर के सर्वाधिक जाम वाले क्षेत्रों में शुमार मंडुवाडीह चौराहे का लुक बदल जाएगा. इस चौराहे पर 24 में से 12 घंटे जाम लगा रहता है. वहीं, दूसरे चरण में मंडुवाडीह चौराहे से कलेक्ट्री फार्म चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा. चौड़ीकरण के जद में आने वाले मकानों की गिनती जारी है.


पीडब्ल्यूडी ने सर्विस रोड के लिए छोड़ी जगह


पीडब्ल्यूडी की ओर से लहरतारा से रवींद्रपुरी तक चौड़ी की जा रही है. पूरी सड़क फोरलेन बनाई जा रही है जिसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी. मंडुवाडीह और भिखारीपुर के पास फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जहां-जहां पिलर बनने हैं, वहां पाइलिंग का काम चल रहा है. सर्विस रोड के लिए जगह छोड़ी जा रही है.


ALSO READ : रजिस्‍ट्री में आधार और पैन कार्ड अनिवार्य, ब्लैक मनी की एंट्री पर लगेगा विराम


लहरतारा से बीएचयू जाने के लिए एंबुलेंस को फिलहाल 40 मिनट से लेकर एक घंटे तक का सफर तय करना होता है. जाम के कारण कभी-कभी इंतजार करने की अवधि और बढ़ जाती है. इनके अलावा, आम लोगों को भी समस्या होती है. दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण के बाद, 10 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा करने में अधिकतम 20 मिनट ही लगेंगे.

आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
Woman strangled to death at midnight, husband absconding after committing the crimeवाराणसी: लक्‍सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार की रात एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्‍या कर दी. घटना की वजह घरेलू विवाद विवाद बताई जा रही है. गुरुवार की सुबह हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. घटना की जानकारी खुद पुलिस को देकर आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की तलाश कर रही है. पुलिस घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस जंगमबाड़ी स्थित ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली पूनम शर्मा ने पहले पति की मौत के बाद मनोज शर्मा से शादी की थी. महिला अपने पति संग औरंगाबाद निवासी राजू के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहती थी. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार उनके बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी. रात भर शव के साथ रहा. सुबह लक्सा थाने की पुलिस को हत्या की सूचना देकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची लक्सा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार के अनुसार सर्विलांस की मदद से हत्यारोपित की तलाश की जा रही है.दो दिन पूर्व भी ऐसी ही घटना आई थी सामने बीते मंगलवार को भी लोहता थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें पति ने पत्नी की ईंट से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी. नरगिस की शादी मूलरूप से बिहार के रहने वाले मदनपुरा निवासी असगर के साथ हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. असगर से तलाक के बाद नरगिस ने बजरडीहा के रहने वाले सुहेल से बीते जनवरी माह में निकाह कर लिया. नरगिस के नाम से कुछ जमीन थी जिसे बेचकर सुहेल ने रुपये हासिल कर लिए. इसके बाद उससे अपना पीछा छुडाने की कोशिश करने लगा.Also Read: वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौतसाजिश के तहत वह अप्रैल माह में घर से गायब हो गया. सुहेल के एक सप्ताह तक घर नहीं आने पर नरगिस ने भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. बीते सोमवार की रात में वह घर आया और घूमने के बहाने नरगिस को लेकर मंडुवाडीह आया. यहां से साथ लेकर हरपालपुर में सूनसान स्थान पर गया. तभी सुहेल ने पास में पडे ईंट से नरगिस के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. तब तक उसे मारता रहा जब तक मौत नहीं हो गई.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौत
वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौत
Accident during storm in Varanasi, girl picking mangoes dies after tree falls on herवाराणसी: सारनाथ क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया. आम के बगीचे में आम बीन रही एक युवती पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. परिजन उसे आनन-फानन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का दाह संस्‍कार कर दिया.तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश जानकारी के मुताबिक कोटवा गांव निवासी अनीता राजभर (20) शाम करीब चार बजे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में आम बीन रही थी. उसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. तेज हवा के झोंकों के कारण बगीचे का एक पेड़ जड़ से उखड़कर अनीता के ऊपर गिर पड़ा. पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत से परिवार में मातम पसर गया. मां फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है.Also Read: वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिलपीड़ित परिजनों का हाल बुराबताया जा रहा है कि अनीता दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी. उसके पिता विष्णु राजभर आम के बगीचे की रखवाली कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस हादसे में अनीता के चाचा गुलशन (22) भी घायल हो गए, जिनका पंचकोसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उधर, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार सरायमोहना घाट पर कर दिया. पुलिस को मामले की जानकारी बाद में मिली. घटना के बाद गांव में शोक व्‍याप्‍त है.https://www.youtube.com/watch?v=NTPQeLUJ9b8
वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में  विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिल
वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिल
Buddha's ashes will be seen in Varanasi, foreign followers will also participate in the Dhamma Yatra.वाराणसी: भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में स्थित भगवान बुद्ध की 2570 वीं जयंती बैशाख बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मनाई जाएगी. विभिन्न बौद्ध मंदिर में होंगे विविध अनुष्‍ठान होंगे. इसके लिए मंदिर को पंच शील झंडों व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है. इस सम्बंध में धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में सुबह 6 30 बजे से 11 बजे तक भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेष को दर्शन के लिए रखा जाएगा. अपराह्न तीन बजे कचहरी से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकलेगी. मूलगंध कुटी विहार परिसर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे धम्म सभा व संस्कृति कार्यक्रम,शाम 6 बजे से धम्मदेशना होगा.बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगाभिक्षु चंदिमा ने बताया कि एक मई को सुबह 10 बजे से अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एंव महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के सयुक्त तत्वावधान में धम्म देशना व ध्यान साधना किया जाएगा. शाम 4 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में धम्म सभा व शाम 5 30 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगा. भिक्षु चंदिमा ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर आने वाले बौद्ध अनुयायियों की सुविधा के लिए मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा.Also Read: आंधी-बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबे कई मजदूरबुद्ध पूर्णिमा के मौके पर यहां आने वाले लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केदिन आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए महाबोधि सोसाइटी कार्यालय के पास सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भोजन दान चलेगा. इस अवसर पर श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,सहित अन्य जगहों से लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायी पहुचेंगे.https://www.youtube.com/watch?v=NTPQeLUJ9b8