नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

वाराणसी : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जबरन देह व्यापार, अवैध कमाई अपने बैंक खातों में मंगाने, चोरी तथा जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने की घटना सामने आई है. दो थानों के चक्कर लगाने के बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की , जिसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.
मुलाजोर रोड, भाटपारा, (जगतदल), उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में वाराणसी में वाराणसी स्टे नामक होटल में रहती है, जिसका मालिक बंटी है. पीडिता ने बताया कि वह 28 फरवरी 2020 को अपनी सहेली के साथ वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आई थी. जहां फैज नामक युवक मिला और अपना नाम शनी मिश्रा बताया और तथा किराए का रूम दिलाने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नम्बर दिया, जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, पीड़िता ने बताया कि आरोपी फैज ने उनसे अपनी वास्तविक पहचान व धर्म छुपाकर व छल कपट, एवं धोखाधड़ी से अपने विश्वास में लेकर शादी करने का वादा किया. वाराणसी बुलाकर पटेल नगर स्थित होटलों में रखने लगा और उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर उनकी असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए उसकी सहमति के बिना जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा गुप्त रूप से उसकी अश्लील व गंदी वीडियो रिकार्ड कर लिया.
ALSO READ : संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन एलर्ट, राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को पहुंचाई जा रही मदद
उसके बाद अपना वास्तविक पहचान व धर्म बताया तथा उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद निकाह करने का वादा किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. पीडिता द्वारा धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर फैज और उसके भाई इब्राहिम ने पीड़िता की अश्लील वीडियों को सार्वजनिक करने तथा जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को जबरन देह व्यापार/वेश्यावृत्ति के अवैध धंधे में धकेल दिया.
घटना के सम्बन्ध में थाना कैंट एवं आदमपुर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई. इंस्पेक्टर कैंट राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक राम केवल यादव को सौंप दी गई थी. एक आरोपी फैज को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहां से उसे 14 दिवस की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.



