Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU- प्रभावी कहानी कहने का अर्थ है दर्शकों से गहराई से जुड़नाः नितिन के. मिश्रा

BHU- प्रभावी कहानी कहने का अर्थ है दर्शकों से गहराई से जुड़नाः नितिन के. मिश्रा
Sep 07, 2025, 08:25 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः प्रसिद्ध स्वतंत्र कलाकार और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व दृश्य कला संकाय से स्नातक और परास्नातक की उपाधि प्राप्त नितिन के. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि प्रभावी कहानी कहने का अर्थ है दर्शकों से गहराई से जुड़ना. उक्त सीख बीएचयू के दृश्य कला संकाय के व्यावहारिक कला विभाग में तीन दिवसीय रचनात्मक स्टोरी-टेलिंग कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर नितिन के. मिश्रा ने छात्रों को दी. बीएचयू में यह कार्यक्रम गोवा में नितीन मिश्रा द्वारा स्थापित फीनिक्स वुल्फ ग्राफिक्स स्टूडियो के सहभागिता से आयोजित किया गया है.


o


रचनात्मक क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता


तीन दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन का सत्र कथा के मूल सिद्धांतों पर केंद्रित था. इसमें नितीन मिश्रा ने छात्रों को कहानी कहने की विभिन्न तकनीकों के माध्यम से कई दिशा निर्देश दिए. उन्होंने प्रतिभागियों को प्रभावशाली शुरुआत, मध्य और अंत के साथ आकर्षक कथा संरचनाएं तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया. चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रचनात्मक क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर केंद्रित था.


p


कया आह्वान, छात्र निरंतर सीखे


इस दौरान मानसिक अध्ययन, टैरो कार्ड और मार्शल आर्ट में अपनी व्यक्तिगत रुचियों का उपयोग करते हुए नितिन के. मिश्रा प्रदर्शित किया. जानकारी दी कि कैसे अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला एक कलाकार के दृष्टिकोण को समृद्ध कर सकती है. उन्होंने विविध कौशल विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सत्र का समापन किया और छात्रों से निरंतर सीखने और अनुकूलन करने का आग्रह किया.


ALSO READ : पिटाई से आहत युवक ने लगा ली फांसी, लिखा सुसाइड नोट


w


ऐसे ही मिलती है सच्ची सफलता


स्टोरी-टेलिंग और चित्रण में जुनून, समर्पण और सहयोग की आवश्यकता पर एक सशक्त संदेश के साथ कार्यशाला का समापन हुआ. नितिन के. मिश्रा ने छात्रों को अपने काम के प्रति प्रेम के साथ अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आश्वस्त किया ऐसे ही सच्ची सफलता मिलती है. कार्यशाला का आयोजन प्रो. उत्तम दीक्षित (डीन, दृश्य कला संकाय) और प्रो. मनीष अरोड़ा (विभागाध्यक्ष, व्यावहारिक कला विभाग) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता और कृष्ण सिंह संयोजक के रूप में कार्यरत थे.


पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।