Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयूः सुरक्षाकर्मियों से विवाद, बिड़ला हॉस्टल के छात्र सड़कों पर उतरे

बीएचयूः सुरक्षाकर्मियों से विवाद, बिड़ला हॉस्टल के छात्र सड़कों पर उतरे
Aug 29, 2025, 12:23 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गुरुवार को छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद ने अचानक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया .मामला इतना बढ़ा कि बड़ी संख्या में छात्र बिड़ला हॉस्टल के बाहर सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

नरिया गेट पर शुरू हुआ विवाद


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नरिया गेट से हुई. कुछ छात्र किसी कार्य से बाहर जाकर वापस लौट रहे थे. कैंपस में प्रवेश के दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हो गई. छात्रों का आरोप है कि मामूली बहस को सुरक्षाकर्मियों ने जानबूझकर बढ़ाया और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उनसे बदसलूकी की. इतना ही नहीं उनके बीच हुई बातचीत के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई.



सड़क पर उतरे छात्र, की जमकर नारेबाजी


जैसे ही यह खबर बिड़ला हॉस्टल तक पहुंची, बड़ी संख्या में छात्र बाहर निकल आए. गुस्साए छात्रों ने बिड़ला हॉस्टल के बाहर सड़क जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए. छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि दोषी सुरक्षाकर्मियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. उनका कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग छात्रों के साथ अभद्रता कर चुके हैं, लेकिन अब तक कभी कड़ी कार्रवाई नहीं हुई.


प्रशासन से टकराव


छात्रों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपने रुख पर अड़े रहे. उन्होंने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा.


Also Read :बुजुर्गों में डेंगू के लक्षण युवाओं से अलग, पहचान में देरी खतरनाक


देर रात खत्म हुआ धरना


लंबी बातचीत और आश्वासन के बाद अंततः देर रात छात्रों ने धरना खत्म किया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर बीएचयू की सुरक्षा व्यवस्था और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

छात्रों ने दी चेतावनी


छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और व्यापक तथा उग्र हो सकता है.

Maa Brahmacharini: मां ब्रह्माचारिणी को लगाएं इसका भोग, जाने पूजा विधि
Maa Brahmacharini: मां ब्रह्माचारिणी को लगाएं इसका भोग, जाने पूजा विधि
Maa Brahmacharini: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. इस बार नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हुई है. इसका समापन 27 मार्च शुक्रवार को होगा. आज यानी 20 मार्च शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दूसरे दिन माता ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है. शास्त्रों में मां का वर्णन ऐसी देवी के रूप में किया गया है, जो साधना और तपस्या की प्रेरणा देने वाली हैं. मान्यता है कि ब्रह्मचारिणी माता की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा फल देती है. पूजा-पाठ करने के बाद से माता रानी की आरती की जाती है. क्योंकि, हिंदू धर्म में आरती के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में पूजा के बाद आप यहां से ब्रह्माचारिणी माता की आरती पढ़कर गा सकते हैं.दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणीमां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है, जिसके चलते नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का ही होता है. ब्रह्मचारिणी का अर्थ, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, ये हिमालय की पुत्री थीं तथा नारद के उपदेश के बाद भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर तप किया. जिस कारण इनका नाम तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां का यह रूप काफी शांत और मोहक है. देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं. तो चलिए जानते हैं मां ब्रह्माचरिणी को किस चीज का लगाएं भोग.मां ब्रह्मचारिणी भोग रेसिपीमां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं. आप माता को शक्कर से बनी बर्फी का भोग लगा सकते हैं.ब्रह्माचारिणी माता की आरती ओम जय ब्रह्मचारिणी मां,ॐ जय ब्रह्मचारिणी मां,अपने भक्त जनो पे,अपने भक्त जनों पे,करती सदा ही दयाओम जय ब्रह्मचारिणी मां।ॐ जय ब्रह्मचारिणी मांॐ जय ब्रह्मचारिणी मांअपने भक्तों जनो पेअपने भक्तों जनो पेकरती सदा ही दयाओम जय ब्रह्मचारिणी मां।दर्शन अनुपम मधुरम,साद नारद रेहती,मैया साद नारद रेहती,शिव जी की आराधना,शिव जी की आराधना,मैया सदा करती,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।बाये हाथ कमंडल,दाहिन में माला,मैया दाहिन में माला,रूप जो तिरीमय अद्भुत,रूप जो तिरीमय अद्भुत,सुख देने वाला,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।देव ऋषि मुनि साधुगुण मां के गाते,सब गुण मां के गाते,शक्ति स्वरूपा मैया,शक्ति स्वरूपा मैया,सब तुझको ध्याते,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।संयम तप वैराग्य,प्राणी वो पाता,मैया प्राणी वो पाताब्रह्मचारिणी मां को,ब्रह्मचारिणी मां को,जो निशिदिनी ध्याता,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।नव दुर्गो में मैया,दूजा तुम्हारा स्वरूप,मैया दूजा तुम्हारा स्वरूप,श्वेत वस्त्र धारिणी मां,श्वेत वस्त्र धारिणी मां,ज्योतिर्मय तेरा रूप,ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।दूजे नवरात्रे मैया,जो तेरा व्रत धारे,मैया जो तेरा व्रत धारे,करके दया जग जननी,करके दया जग जननी,तू उसको तारे,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।शिव प्रिय शिवा ब्रम्हाणी,हम पे दया करियो,मैया हम पे दया करियो,बालक है तेरे ही,बालक है तेरे ही,दया दृष्टि रखियो,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।शरण तिहारी आए,ब्रम्हाणी माता,हे ब्रम्हाणी माता,करुणा हम पे दिखाओ,करुणा हम पे दिखाओ,शुभ फल की दाता,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।ब्रह्मचारिणी की आरती,जो कोई गावे,मैया जो कोई गावे,कहत शिवानंद स्वामी,कहत शिवानंद स्वामी,मन वांछित फल पावे,ओम जय ब्रह्मचारिणी मां।मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणीसच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुतेया देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥।दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
'सरके चुनर' गाने पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही संग पांच लोगों को भेजा समन
भारत सरकार ने कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर आधिकारिक रूप से बैन लगा दिया है. ये मामला सिर्फ बैन तक ही सीमित नहीं रहा. जी हां, इस गाने की अश्लीलता संसद में भी घूमता नजर आया. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने सदन को बताया कि, गाने पर बैन लगा दिया है. गाने पर बैन लगा द‍िया गया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से कहा गया है कि वह नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई करे.यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के दिए गए निर्देशविवाद के बीच मेकर्स ने पहले ही यह गाना यूट्यूब से हटा ल‍िया था, इस मामले में फिल्मी दुनिया से लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी काफी रिएक्शंस सामने आ रहे है, जहां लोगों की नारजागी इस वक्त सातवें आसमान पर है. सिंगर अरमान मलिक से लेकर कंगना रनौत तक इस गाने के बोल पर अपना गुस्सा जता चुकी हैं. वहीं मामला अब संसद के सदन में भी गूंजा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे मामले में अपनी बात रखी है.राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियमआपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग यानि (NCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.जाने किस-किस को भेजा गया समनसरके चुनर सरके’ गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं. आयोग ने अपने द्वारा विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उक्त सामग्री प्रथम दृष्टया यौन संकेतात्मक, आपत्तिजनक तथा भारतीय न्याय संहिता,आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करती प्रतीत होती है. इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है. बता दें आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, गीतकार रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निमार्ता वेंकट के नारायण और निर्देशक किरण कुमार के खिलाफ समन जारी किया है. जहां उन्हें ये निर्देश दिया गया है कि वे 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें. निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
बनारस में बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक फ्री रहेगी पढ़ाई
Varanasi: 235 साल पुराने क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है, जिसमें मुफ्त पढ़ाई के साथ IIT कोचिंग और मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी.संस्कार और शिक्षा की नगरी वाराणसी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है.क्वींस कॉलेज ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है.अब कॉलेज में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी.कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना देश के नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित है।.उन्होंने कहा कि 235 साल पुरानी इस संस्था की अपनी एक समृद्ध परंपरा और धरोहर रही है, जिसने देश-विदेश में समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.इतिहास के पन्नों में दर्ज यह संस्थान महान साहित्यकारों जैसे जयशंकर प्रसाद और भारतेंदु हरिश्चंद्र से जुड़ा रहा है। ऐसे में संस्था ने समय के साथ आगे बढ़ते हुए बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है.प्रधानाचार्य के अनुसार, जैसे-जैसे छात्राओं का प्रवेश होगा, उन्हें पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा दी जा इसके साथ ही जो छात्राएं प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन्हें ‘सुपर 30’ के तहत IIT की मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.ALSO READ : हिंदू नववर्ष पर बटुकों ने किया सूर्य नमस्‍कार, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यइतना ही नहीं, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है.क्वींस कॉलेज का यह कदम न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है, जहां बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.