Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में आधुनिक सौंदर्य को मिली नई पहचान

वाराणसी में आधुनिक सौंदर्य को मिली नई पहचान
Sep 11, 2025, 09:05 AM
|
Posted By Gaandiv




वाराणसी: आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक और आकर्षक स्वरूप की ओर तेजी से बढ़ रही है. वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) शहर को ऐसा रूप देने में जुटा है जहां संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई दे. प्राधिकरण के मुताबिक इन प्रयासों का मकसद सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात की सुगमता और पर्यटन को बढ़ावा देना भी है. इन योजनाओं से काशी की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्मार्ट और कल्चरल सिटी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.


h

VDA की ओर से जारी प्रमुख परियोजनाएं


संविधान वाल – लोकतंत्र की धड़कन को नया रूप


कचहरी जंक्शन से आंबेडकर सर्किल तक बनने वाली संविधान वाल शहर का नया आकर्षण होगी. यहाँ 5 मीटर ऊँचा संविधान की प्रस्तावना का शिलापट्ट लगाया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संविधान पर प्रेरक विचार बैकलिट साइनज के रूप में चमकेंगे. यह स्थान लोगों को भारतीय लोकतंत्र और संविधान की मजबूती का संदेश देगा. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह प्रयास युवाओं और विद्यार्थियों को संविधान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा.


4


रंगीन ज़ेब्रा क्रॉसिंग – सुरक्षा और सुंदरता का संगम


मिंट हाउस जंक्शन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है, जहाँ रंग-बिरंगे ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाए गए हैं. इन पर चलते ही पैदलयात्री जहां सुरक्षित महसूस करेंगे वहीं वाहन चालकों का ध्यान स्वतः आकर्षित होगा और वे इसपर स्पीड कम करेंगे. इसी क्रम में ‘नो पार्किंग एरिया’ को भी अलग रंगों से हाईलाइट किया जाएगा. योजना का लक्ष्य है कि ट्रैफिक अनुशासन और रोड सेफ्टी दोनों सुनिश्चित हो.


g


थीमैटिक लाइटिंग – रात में काशी की अद्भुत छठा


रात में काशी की छठा अद्भुत विक्ट्री ब्रिज से ताज होटल तक सड़क के बीचों-बीच बने मीडियन को खास अंदाज़ में सजाया जा रहा है. साथ ही पेड़ों से लटकती मंदिर की घंटी, दीया और पारंपरिक आकृतियों जैसी थीमैटिक लाइटें लगाई जा रही है.

यह दृश्य न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि रात में सड़क पर रोशनी बढ़ने से सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वाराणसी का नाइट व्यू पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगा और नाइट टूरिज़्म को बढ़ावा मिलेगा.


e


प्रमुख स्थानों पर दिशा-निर्देश बोर्ड


शहर के व्यस्त और भ्रमित करने वाले रास्तों पर आधुनिक साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं. इस क्रम में आंबेडकर चौराहा,

ताज होटल के सामने खादी शॉप, पुलिस लाइन से आशापुर मार्ग, कचहरी से सर्किट हाउस मार्ग पर लगाए जा रहे इन साइनेज से नागरिकों व पर्यटकों दोनों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और ट्रैफिक दबाव भी घटेगा.


tr


यूनिफॉर्म साइनेज – एकरूपता का उदाहरण


ताज होटल क्षेत्र, जहाँ रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं, वहाँ यूनिफॉर्म डिज़ाइन वाले साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं. इससे जगह-जगह अलग-अलग बोर्डों की अव्यवस्था समाप्त होगी.

एकरूपता आने से पूरा इलाका आकर्षक और व्यवस्थित दिखेगा. वहीं पर्यटकों को रास्ता समझने और गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.


fr


ALSO READ : पीएम बनारस मेः अजय राय समेत कई कांग्रेसी व सपा नेता हिरासत में, शाम को होंगे रिहा


काशी की नई पहचान


वाराणसी विकास प्राधिकरण का कहना है कि ये सभी परियोजनाएं शहर को न सिर्फ सजाएंगी बल्कि ‘क्लीन, ग्रीन एंड स्मार्ट वाराणसी’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी. स्थानीय नागरिक भी इन परिवर्तनों से उत्साहित हैं और मानते हैं कि यह पहल काशी को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में और भी अधिक मजबूती देगी. इन पहलों के ज़रिए आने वाले दिनों में वाराणसी केवल आस्था की नगरी ही नहीं, बल्कि आधुनिकता और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर देश-दुनिया के सामने खड़ा होगा.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.