Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा बचाने का नया मंत्र : सैटेलाइट तस्वीरों से बनेगा संरक्षण का खाका

गंगा बचाने का नया मंत्र : सैटेलाइट तस्वीरों से बनेगा संरक्षण का खाका
Aug 19, 2025, 10:21 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : गंगा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने एक नई पहल शुरू की है. इस परियोजना की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को दी गई है. यहां के वैज्ञानिकों ने 1965 की अमेरिकी जासूसी उपग्रह ‘कोरोना’ से ली गई पुरानी तस्वीरों को 2018-19 की आधुनिक सैटेलाइट इमेजरी से मिलाकर गंगा के स्वरूप, बहाव और जमीन के इस्तेमाल में हुए बदलावों का अध्ययन किया है.

बनारस संग इन शहरों के लिए खास डिजिटल डिस्प्ले तैयार

इन आंकड़ों को गूगल अर्थ इंजन पर डाला जाएगा, जहां शोधकर्ता और नीति-निर्माता एक ही जगह पर गंगा की स्थिति का विश्लेषण और भविष्य की योजना बना सकेंगे. इसके तहत हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, भागलपुर और फरक्का के लिए खास डिजिटल डिस्प्ले तैयार किए जाएंगे.


गंगा संरक्षण के लिए ठोस खाका


शोध में पाया गया कि 1965 की तस्वीरों में गंगा लगभग अपनी प्राकृतिक अवस्था में दिखती है, जबकि 2019 की तस्वीरों में बैराज, तटबंध और शहरों के फैलाव के कारण नदी के बहाव पर रोक और बदलाव साफ नजर आते हैं. अब वैज्ञानिकों के पास ऐसे मानचित्र हैं, जिनसे यह तय किया जा सकेगा कि किन इलाकों में बहाली कर गंगा को उसकी पुरानी लय दी जा सकती है और कहां भूमि उपयोग सुधारकर उसकी सेहत बेहतर बनाई जा सकती है.


वेब-जीआईएस लाइब्रेरी और डेटा


इस परियोजना के जरिए एक वेब-जीआईएस लाइब्रेरी बनाई जा रही है, जो गंगा संरक्षण और प्रबंधन से जुड़ी भविष्य की नीतियों और योजनाओं में सीधा उपयोगी होगी. शोधकर्ताओं के लिए डेटा का सार्वजनिक वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे गंगा पर आगे होने वाले शोध को बढ़ावा मिलेगा.


Also Read:लगातार बढ़ रही हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या, इस तरह बचाए बच्चों को


आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐतिहासिक कदम


आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पहल गंगा संरक्षण में “डेटा आधारित योजना” का नया युग शुरू करेगी. यह प्रयास अतीत की सटीक तस्वीरों के सहारे भविष्य का रास्ता तय करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए गंगा को स्वच्छ, मुक्त और जीवनदायी स्वरूप में लौटाने की उम्मीद जगाती है.

तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए सम्राट चौधरी को बधाई
तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए सम्राट चौधरी को बधाई
Tejashwi taunted, saying- congratulations to Samrat Chaudhary for removing Nitish from the throne.बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. 20 साल बाद आज बिहार को सम्रामट चौधरी के रूप में नया सीएम मिल गया है. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें सीएम हैं. उनके अलावा दो डिप्टी सीएम का बी नाम शामिल है. पहला नाम बिजेंद्र यादव और दूसरा विजय चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता शपथ समारोह में मौजूद रहे, शपथग्रहण समारोह के लिए लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.सम्रामट के शपथ लेते ही नेताओं के आ रहे रिएक्शन सम्रामट चौधरी के शपथ के बाद से अब नेताओं के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और राजनीतिक हलचल तेज है. बड़ी बात तो यह है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को जहां एक ओर बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं विपक्ष ने तंज के जरिए सियासी हमला भी तेज कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को अनोखे अंदाज में बधाई दी, लेकिन तीखे सवालों के साथ उन पर निशाना साधने में भी पीछे नहीं रहे, जी हां, उन्होंने लिखा, सम्राट चौधरी को “इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी करने और 'सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने' पर बधाई.विजय कुमार चौधरी ने शपथ के बाद कही ये बात बिहार में आज से 'सम्राट युग' की शुरुआत हो चुकी है. 20 साल बाद हुए इस सत्ता परिवर्तन पर हर किसी की नजर बनी हुई है. बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार की जगह पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है, जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. बता दें, जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कहा कि, मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं.Also read: पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तारये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है, जो उनके (नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।' अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं। नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं.बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथबिहार की नवनिर्वाचित सरकार में जेडीयू के कद्दावर और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली इस नई टीम में बिजेंद्र यादव का शामिल होना सरकार के प्रशासनिक अनुभव को मजबूती प्रदान करने वाली है. वे दशकों से बिहार की राजनीति और सरकार का अहम हिस्सा रहे हैं, और उनके पास ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने का लंबा अनुभव भी है.जिसके लिए वो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रहे हैं.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s
पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तार
पहड़िया मण्डी में आया था गांजा सप्‍लाई करने, बुलंदशहर का तस्‍कर गिरफ्तार
Bulandshahr smuggler arrested for supplying marijuana to Pahariya Mandiवाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. बुधवार (15 अप्रैल 2026) को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी गेट नंबर-01 के पास से एक बोलेरो सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है.बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मिला मादक पदार्थ पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप बिक्री के लिए लाई गई है. सूचना पुष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी के पास घेराबंदी की. मौके से अभियुक्त कपिलदेव सिंह (निवासी: बुलन्दशहर, हाल पता: नेहरू विहार, दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान गाड़ी से 56 पैकेटों में भरा कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ.आरोपी की तलाश में सर्विलांस टीममामले का खुलासा करते हुए डीसीपी अपराध (IPS) नीतू कादयान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध मिर्जापुर के अहरौरा थाने में पहले से ही एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी ने बताया, *"यह एक संगठित गैंग है जो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करता है. मौके से एक अभियुक्त फरार हुआ है, जिसकी तलाश में हमारी सर्विलांस और सीडीआर (CDR) टीम लगी हुई है. हम इस गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क का भी विश्लेषण कर रहे हैं ताकि इनके पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके."Also read: स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनइस बड़ी कामयाबी और 'गुडवर्क' से खुश होकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. पुलिस ने तस्कर के पास से 88 किलोग्राम (56 पैकेट) अवैध गांजा, एक बोलेरो (JH10 BJ 7297) और कागजात बरामद हुआ. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रह्मदेव, मु०आ० प्रमोद सिंह, आ० अवनीश पाण्डेय, आ० आलोक मौर्य, आ० दिनेश कुमार आदि शामिल थे.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s
स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
स्‍मार्ट मीटिर के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Congress workers protest against harassment in the name of Smart Meter, submit memorandumवाराणसी: प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर एवं जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित अभियंता वितरण के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस क्रम में आज बुधवार की सुबह 11 बजे सिगरा पेट्रोल पंप के समीप महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ता एकत्रित हुए. यहां माल्यार्पण एवं संकल्प के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभियंता (वितरण) कार्यालय पहुंचे.आम जनता का किया जा रहा आर्थिक शोषण इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का सुनियोजित आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील नीति का परिचायक है. दोनों नेताओं ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.आम जनता की समस्याओं की अनदेखी यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में धकेल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के संरक्षण में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की जा रही है, जबकि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली में लगातार तकनीकी खामियां, गलत बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं, जिनका समाधान समय पर नहीं हो रहा है.Also read: मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, सोशल एक्‍टीविस्‍ट का फूंका पुतलाप्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, सजीव सिंह, वीरेन्द्र कपूर, अरुण सोनी, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, वकील अंसारी, दिलीप चौबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकेश यादव, घनश्याम सिंह,रामजी गुप्ता,विकास पाण्डेय, विशाल तिवारी,शिवाजी मौर्य,लक्ष्मी नारायण यादव,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.https://www.youtube.com/watch?v=oH0TZeC48s4&t=733s