Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

लगातार बढ़ रही हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या, इस तरह बचाए बच्चों को..

लगातार बढ़ रही हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या, इस तरह बचाए बच्चों को..
Aug 19, 2025, 08:27 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: बारिश और बाढ़ के इस मौसम में नमी के कारण पानी दूषित हो रहा है. गंदे पानी और अस्वच्छ खानपान से जलजनित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल, मंडलीय और जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सबसे अधिक बच्चे वायरल हेपेटाइटिस की चपेट में आ रहे हैं. कुछ सावधानियां बरत कर बच्चों को इसकी चपेट में आने से रोका जा सकता है.

क्या है वायरल हेपेटाइटिस ?

वायरल हेपेटाइटिस एक ऐसी संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से लीवर (यकृत) को प्रभावित करती है. यह अलग-अलग प्रकार के वायरस हेपेटाइटिस A, B, C और E के कारण फैलती है. चिकित्सकों के अनुसार, हेपेटाइटिस A और E अधिकतर दूषित पानी और भोजन के सेवन से होते हैं, जबकि हेपेटाइटिस B और C संक्रमित रक्त, दूषित सुई, दवाइयों या किसी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलते हैं. इसके अलावा, गर्भवती महिला से यह संक्रमण गर्भावस्था या प्रसव के दौरान यह बच्चे तक भी पहुंच सकता है.


बच्चों में क्यों बढ़ रहा है खतरा ?


बरसात और बाढ़ के मौसम में बच्चों में वायरल हेपेटाइटिस का खतरा काफी बढ़ जाता है. इस दौरान कई बार गंदा पानी पीने की मजबूरी हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है. बाहर के तले-भुने या पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन भी बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. साफ-सफाई की कमी और बच्चों की कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) इस बीमारी को और तेज़ी से फैलाती है.


बच्चों में दिखने वाले लक्षण


चिकित्सकों का कहना है कि यदि बच्चों को वायरल हेपेटाइटिस हो जाए तो उनके शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. शुरुआत में बच्चों को तेज और लगातार बुखार आता है तथा बार-बार उल्टी या जी मिचलाने की समस्या होती है. पेट में दर्द और भूख न लगना भी इस बीमारी का आम संकेत है. धीरे-धीरे बच्चे की आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है, जिसे आमतौर पर पीलिया कहा जाता है. इसके अलावा मूत्र का रंग गहरा हो जाता है और बच्चा थकान, कमजोरी व शरीर दर्द महसूस करता है. गंभीर स्थिति में लीवर में सूजन भी आ सकती है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है, क्योंकि समय पर इलाज से ही बच्चों को जटिलताओं से बचाया जा सकता है.

डॉक्टरों की राय


आईएमएस-बीएचयू के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर राजनीति प्रसाद के अनुसार, हेपेटाइटिस का पता रक्त परीक्षण से चलता है. हेपेटाइटिस-A प्रायः समय के साथ अपने आप ठीक हो जाता है, जबकि हेपेटाइटिस-B और C के इलाज में एंटीवायरल दवाओं का प्रयोग किया जाता है. प्रो. प्रसाद ने यह भी कहा कि हेपेटाइटिस-A और B से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं, इसलिए बच्चों का समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है.


वहीं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में गंदा पानी पीने के कारण बच्चों में हेपेटाइटिस के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को रोजाना कम से कम दो लीटर स्वच्छ या उबला हुआ पानी पिलाना चाहिए. इसके साथ ही बाहर की तली-भुनी, मसालेदार और तेलयुक्त चीजें बिल्कुल नहीं देनी चाहिए. डॉ. पवन के अनुसार, यदि बच्चा बीमार है तो उसकी लिक्विड की जरूरत पूरी करना बहुत जरूरी है.


AlsoRead :ज्ञानवापी विवाद: जिला जज की अदालत में हो पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई, उठाई मांग


बच्चों को वायरल हेपेटाइटिस से बचाने के लिए परिवार और अभिभावकों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए—


1. स्वच्छ पानी पिलाएं – हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही दें.


2. साफ-सफाई रखें – खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोने की आदत डालें.


3. बाहर का खाना न खिलाएं – सड़क किनारे या खुले में मिलने वाला खाना दूषित हो सकता है.


4. टीकाकरण कराएं – हेपेटाइटिस A और B से बचाव के टीके समय पर लगवाएं.


5. संक्रमित व्यक्ति से दूरी – संक्रमित खून, सुई या शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से बचें.


6. चिकित्सक से परामर्श – बुखार या उल्टी जैसे लक्षण नजर आएं तो दवा लेने में देर न करें

यूपी कॉलेज गोलीकांड को लेकर नहीं थम रहा आक्रोश, खून से लिखा पत्र
यूपी कॉलेज गोलीकांड को लेकर नहीं थम रहा आक्रोश, खून से लिखा पत्र
Outrage continues over UP college shooting, letter written in bloodवाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े कैंपस में घुसकर बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर छात्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है. छात्र पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे छात्रों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है.पिस्टल से गोली मारकर सूर्य प्रताप की हत्या छात्रों की मांग है कि जिस पिस्टल से गोली मारकर सूर्य प्रताप की हत्या की गई थी, उस पिस्टल को उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने अब तक नहीं पकड़ा है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही दिखा रही है. छात्रों ने आरोप लगाया कि इस दौरान मुख्य आरोपी और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. छात्र मनजीत चौहान का भाई लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जातीय उन्माद को बढ़ावा दे रहा है. छात्रों ने मांग की है कि उसकी भी गिरफ्तारी की जानी चाहिए.जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलनाछात्रों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मामले की जांच के लिए एडीएम आलोक वर्मा को एक महीने का समय दिया था. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी तरह की जांच भी शुरू नहीं हो पाई है. छात्रों का आरोप है कि ऐसे में एडीएम जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं. इसके साथ ही छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है. छात्रों का आरोप है कि इस मुकदमे में पुलिस लापरवाही बरत रही है और मामले की लीपापोती में लगी हुई है.Also Read: CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन गौरतलब है कि यूपी कॉलेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े करीब 11:30 बजे के आसपास बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस गोलीकांड में यूपी कालेज के छात्र मनजीत चौहान को गिरफ्तार किया गया था. इसके साथ ही उसके एक साथी अनुज मौर्य मेरे कोर्ट परिसर में आत्म समर्पण कर दिया था. हत्या की इस घटना के बाद पूरे परिसर में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसमें कई शिक्षकों को भी चोटें लगी थी और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. घटना के बाद यूपी कालेज में पठन पाठन प्रभावित हुआ था.https://www.youtube.com/watch?v=uhSzJoCRqDI&t=1s
CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन
CM के दो दविसीय दौरे पर जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर डायवर्जन
Know the traffic advisory for the CM's two-day visit, diversions on these routesवाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन लागू किया है. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा. खासकर बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग व सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.जारी एडवाइजरी के अनुसार, संपूर्णानंद तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया व क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. उन्हें डायवर्ट किया जाएगा. विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहे, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बौलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा तथा भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को शाम चार बजे डायवर्ट किया जाएगा. रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रितवीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. इन मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान महमूरगंज आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों को मंडुवाडीह चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को महमूरगंज चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा.बौलिया से लहरतारा की ओर नहीं जाएंगे ववाहनवीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय बौलिया तिराहे से किसी प्रकार के वाहनों को लहरतारा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. वाहनों को फुलवरिया आरओबी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. बरेका सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इन क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी, एफसीआई गेट और अन्य मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा.Also Read: दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
Heat wave wreaks havoc from Delhi to UP, heatwave alert issuedWeather Today: दिल्ली-यूपी सहित पूरा उत्तर भारत इस समय तपिश में जल रहा है. आसमान से बरसती आग और दिनभर चलती गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है. पारा 44 के पार जा रहा है. न दिन में चैन है, न रात में. एसी-कूलर भी एक वक्त के बाद जवाब दे रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए गर्मी के ये तेवर झेलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. तो एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान भी इससे अछूते नहीं हैं. हैरानी तो इस बात की है कि 23 अप्रैल तक ये चुभती गर्मी लोगों पर जरा भी मेहरबान नहीं होने वाली है.24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े राजधानी दिल्ली में आज से 24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े आपको परेशान करने वाले हैं. आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के पार जाएगा. आसमान साफ रहेगा और दिन में लू का येलो अलर्ट है. 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर ही रहेगा पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को छुएगा. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां भी गर्मी ने कोई राहत नहीं दी है. पंजाब में 2 अप्रैल यानी आज से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट है. हरियाणा में भी यही हाल रहने वाला है. मतलब साफ है कि दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लू के थपेड़े कड़ा इम्तेहान लेंगे.असम में होगी भारी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम में अगले दो से तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है.गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण तथा उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय एक अन्य सिस्टम के कारण यह मौसम बना हुआ है. ये दोनों सिस्टम आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों को और तेज कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है. अप्रैल में ही जेठ जैसी तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा है. ऐसे हालात में लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.Also Read: लखनऊ की सड़कों पर सियासी शक्ति प्रदर्शन, CM योगी करेंगे कल पैदल मार्च मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. लगभग 16 जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री पार कर चुका है और अगले 2 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है. हालांकि, पश्चिमी यूपी में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज और आंधी देखने को मिल सकती है. लेकिन फिलहाल भारी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.