Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में स्टाक एक्सचेंज की पहल, महिलाएं "निवेश सखी" से जुडकर बनेंगी आत्मनिर्भर

वाराणसी में स्टाक एक्सचेंज की पहल, महिलाएं "निवेश सखी" से जुडकर बनेंगी आत्मनिर्भर
Oct 07, 2025, 10:13 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: नेशनल स्टा्क एक्स्चेंज की ओर से निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिले में एक बार फिर से पहल की जा रही है. अब शेयर बाजार की चाल के साथ समाज के जुड़ाव ही नहीं बल्कि बाजार के साथ आय के लिए भी आधी दुनिया कदमताल करने जा रही है. इसी कड़ी में बनारस की महिलाओं को एनएसई से जोड़ कर बाजार में निवेश की संभावनाओं को और गति देने की तैयारी ने रफ्तार पकडी है.

इसके लिए एनएसई ने जिला प्रशासन के सहयोग से "निवेश सखी" की शुरूआत की है, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया तो अब काशी से देश की अर्थव्यवस्था की कमान को महिलाएं संभालने की तैयारी करने लगी हैं.


राज्यपाल ने योजना को दी गति


राज्यलपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को महापौर अशोक तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, सीएमओ संदीप चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह और एनएसई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णन अय्यर की मौजूदगी में इस योजना को गति दी है. एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित निवेश सखी अभियान के इस पहल का उद्देश्य एक संरचित पाठ्यक्रम और प्रमाणन कार्यक्रम के माध्यम से बीएफएसआई क्षेत्र में महिलाओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाना है. यह पूरी पहल प्रधान मंत्री लखपति दीदी योजना से जुड़ी है, जो स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से ग्रामीण भारत में महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए पहल करेगी.

दरअसल केंद्र सरकार की यह पहल है, ताकि महि‍लाओं को स्थायी आजीविका, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से घरेलू आय अर्जित करने में मदद मिल सके. यह संयुक्त पहल एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के मद्देनजर है. अब एनएसई की ओर से कार्यशाला में प्रशासन द्वारा चयनित सखियों को जोड़कर निवेश सखी बनाया जाएगा.


nivesh sakhi programe.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के पहले अनोखा विरोध, पार्क में रोपा धान


सबल बनाने का जतन


निवेश सखी से जुड़कर महिलाएं न केवल अपने बल्कि परिवार और समाज को भी इसके माध्यम से जागरुक कर आर्थि क रूप से सबल बनाने का जतन करेंगी. इस बाबत मंगलवार को एनएसई की ओर से आधिकारिक पोस्टस जारी कर पूरी योजना की रुपरेखा को खींचा गया है.

बताया गया कि निवेश के माध्यम से महिलाएं खुद भी आत्मानिर्भर बनेंगी और देश को भी आत्मनिर्भर बनाने में अपना सार्थक प्रयास करेंगी. इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्यम जिलों में मुद्रा को लेकर जागरुकता भी आएगी.

नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
BHU connection in NEET paper leak investigation, agencies keeping an eye on themवाराणसी: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब आईएमएस बीएचयू तक तक पहुंच गई है. संस्‍थान के दो छात्रों पर जांच एजेंसियों की नजर है. दोनों छात्रों के राजस्थान के सीकर स्थित उसी कोचिंग संस्थान से जुड़े होने की बात सामने आई है, जहां कथित तौर पर आरोपी बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी.सूत्रों के अनुसार, सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले एक छात्र एमबीबीएस और एक छात्रा बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है. जांच एजेंसियां इनके प्रवेश और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.फीस वापसी का दावाकेंद्र सरकार ने आईएमएस-बीएचयू समेत कई मेडिकल कॉलेजों से संदिग्ध छात्रों का विवरण मांगा है. बताया जा रहा है कि संबंधित कोचिंग संस्थान चयन न होने पर फीस वापसी का दावा करता था. इसी संस्थान से जुड़े कुछ छात्रों का चयन पिछले वर्ष विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. सीबीआई की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आईएमएस-बीएचयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है.सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध छात्रों की प्रवेश फाइलें और अन्य दस्तावेज अलग सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सके. सीबीआई ने जयपुर के बिवाल परिवार के दो भाइयों और एक भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है. परिवार के पांच बच्चों का दाखिला पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. इनमें एक आरोपी दिनेश की बेटी वर्तमान में आईएमएस-बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अध्ययनरत बताई जा रही है.Also Read: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोपसीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रश्नपत्र लीक का स्रोत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोग ही थे. एजेंसी ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. अब तक मामले में कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है.
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव