Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नवीन परती भूमि पर कब्जे का नासूर, जांच हो तो कई चौंकाने वाले तथ्य आएंगे सामने

नवीन परती भूमि पर कब्जे का नासूर, जांच हो तो कई चौंकाने वाले तथ्य आएंगे सामने
Sep 01, 2025, 06:57 AM
|
Posted By Gaandiv


वाराणसी : नवीन परती की जमीनों पर अवैध कब्जा ग्रामीण क्षेत्रों में नासूर बनता जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि शायद ही कोई गांव ऐसा हो जहां परती भूमि पर अतिक्रमण न हुआ हो. यह समस्या अब इतनी गहरी हो चुकी है कि कई बार आदेश होने के बाद भी कब्जे हटाए नहीं जाते.


ताजा मामला राजातालाब तहसील का है. 22 अगस्त को तहसील परिसर में वशिष्ठ नारायण उर्फ साधू बाबा ने आत्मदाह कर लिया था. अगले दिन उनकी मौत हो गई. साधू बाबा ने ग्राम जोगापुर में स्थित नवीन परती की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. तहसील से लेकर एडीएम न्यायालय तक आदेश पारित हुए और बेदखली का निर्देश भी हुआ. इसके बावजूद कब्जा बरकरार रहा.आखिरकार प्रशासनिक उदासीनता से आहत होकर बाबा ने अपनी जान दे दी.


हर गांव में परती भूमि पर कब्जा


राजस्व विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां नवीन परती की जमीन न हो. ये भूमि विशेष प्रयोजन के लिए चकबंदी के बाद छोड़ी जाती है और खतौनी के विशेष विवरण कॉलम (पत्र 41) में दर्ज होती है. इनका इस्तेमाल आमतौर पर सार्वजनिक हित के कामों जैसे खेल मैदान, मंदिर, आबादी विस्तार या गरीबों को आवंटन के लिए किया जाता है. लेकिन सच्चाई यह है कि अधिकांश जगह इन पर भूमाफियाओं और दबंगों का कब्जा है.


यहां की स्थिति ज्यादा गंभीर


हाईवे, रिंग रोड, बाजार और मुख्य मार्गों के आसपास तो स्थिति और भी गंभीर है. यहां कब्जे की शिकायतें सबसे ज्यादा मिलती हैं. कई स्थानों पर मामले तहसील और डीएम कोर्ट में लंबित हैं, तो कहीं राजस्व कर्मियों की शह पर अवैध कब्जा वर्षों से कायम है.आरोप तो यह भी है कि कुछ कर्मचारी कब्जा बरकरार रखने और कार्रवाई न करने के एवज में अवैध वसूली तक करते हैं.


जिम्मेदारी किसकी ?


गांवों में भूमि प्रबंधन समिति का सचिव लेखपाल होता है. कानून के अनुसार वह राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत खुद बेदखली की कार्रवाई कर सकता है. वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है कि जहां वाद दर्ज नहीं है, वहां बिना देर किए कब्जा हटाया जाना चाहिए. साधू बाबा का मामला भी इसी धारा के अंतर्गत था, जहां तहसीलदार और एडीएम कोर्ट ने कब्जा खाली कराने का आदेश दिया था, लेकिन जमीन अभी तक मुक्त नहीं हो सकी.


भूमाफिया की नजर


वाराणसी के कई इलाके नवीन परती की इस समस्या का जीता-जागता उदाहरण हैं. शिवपुर बाजार के रेलवे फाटक के पास, कालिका धाम बाजार की मेन रोड, बाबतपुर मार्ग पर हरहुआ, कोइराजपुर और वाजिदपुर में पचासों बीघा परती भूमि है. इनमें बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा हो चुका है, जबकि खाली बची जमीन पर भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि है.


Also Read: अब विद्यार्थियों को कालेजों से मिलेंगी उपाधियाः काशी विद्यापीठ


प्रशासन की चुप्पी


साधू बाबा जैसे मामले के बाद भी प्रशासनिक सक्रियता नहीं दिखी. सवाल उठ रहा है कि आखिर बेदखली आदेशों के बावजूद कब्जाधारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती ? क्या राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से ये नासूर और गहराता जा रहा है ? यदि उच्च स्तर पर व्यापक जांच कराई जाए तो संभव है कि अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार के कई परतें उजागर हों.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल की सप्लाई रोकने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होरमुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश या फिर किसी भी तरह की साजिश की तो उसे बख्शा नहीं बल्कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये कार्रवाई अब तक की हुए हमलों से भी कई गुना खतरनाक होगी, जिसका अंदाजा भी ईरान नहीं लगा सकता है. अगर मेरी इन बातों का जरा भी अनसुना कर ईरान ने कुछ भी कदम उठाया तो उसकी खैर नहीं, क्योंकि कुछ भी हो जाए होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकनी नहीं चाहिए. फिलहाल, मैं दुआ करता हूं, कि ईरान मुझे ऐसा करने पर मजबूर ना करें.ट्रंप ने कहा- तबाही का कहर बरपेगावहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर जारी पोस्ट में कहा, "अगर होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकी तो हम ऐसे ठिकानों को आसानी से तबाह कर देंगे कि ईरान के लिए एक देश के तौर पर दोबारा खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. उन पर मौत, आग और तबाही का कहर बरपेगा. लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं दुआ करता हूं, कि ऐसा न हो!”यह भी पढ़ें: काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमणइसी के आगे उन्होंने इस चेतावनी को इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने के कदम के तौर पर बताया, खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्टेबिलिटी बीजिंग समेत बड़ी ग्लोबल इकॉनमी के हितों को कैसे पूरा करेगी. "यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों को एक तोहफा है जो होर्मुज स्ट्रेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. उम्मीद है, यह एक ऐसा इशारा है जिसकी बहुत तारीफ की जाएगी."लड़ाई खत्म होने का दावाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ छिड़ी जंग को लेकर कहा कि, ईरान के साथ चल रही ये "लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और तेहरान की डिफेंसिव और अटैकिंग क्षमताएँ पूरी तरह से खत्म हो गई हैं. इसकी वजह ये है कि ईरान की ताकत अब अमेरिका से लड़ने के लिए पूरी खत्म हो चुकी है, इतना ही नहीं, अमेरिका का सामना करने के लिए अब उसके पास कोई नेवी नहीं बची है, यहां तक की उसके पास कोई कम्युनिकेशन नहीं है, उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है. इसका मतलब साफ है कि अमेरिका ने ईरान को अब मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसे कंगाल बना दिया है, ताकि वो दुबारा से अमेरिका और कई देशों का सामना करने से पहले दस बार अपनी गरीबी के बारे में सोचेगा.
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR
का किया भ्रमण
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमण
वाराणसी: त्रिपुरा के पत्रकारों का एक दल, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) अगरतला की पहल पर वाराणसी भ्रमण के दौरान आज भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) पहुँचा और संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार से संवाद किया. पत्रकारों के इस दल का नेतृत्व श्री कृपाशंकर यादव, अतिरिक्त महानिदेशक, पीआईबी (उत्तर-पूर्व) ने किया. इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार ने उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र, विशेषकर त्रिपुरा में सब्जी क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की अनुकूल जलवायु और विविध कृषि परिस्थितियाँ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं. उन्नत किस्मों, जलवायु-सहिष्णु तकनीकों तथा बेहतर उत्पादन प्रबंधन को अपनाकर क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया जा सकता है.यह भी पढ़ें: IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनामनिदेशक ने यह भी बताया कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए उपयुक्त सब्जी किस्मों के विकास, उत्पादन तकनीकों के प्रसार तथा किसानों एवं हितधारकों के क्षमता निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संस्थान त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के राज्यों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. एनइएच क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की गतिविधियों को संस्थान की ओर से संचालित किए जाने के प्रभारी डॉ राकेश कुमार दुबे ने पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानोपयोगी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की.इस दौरान पत्रकारों ने बड़ी उत्सुकता के साथ संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद किया तथा त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन की वर्तमान स्थिति, किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा इस क्षेत्र के विकास में आईआईवीआर की भूमिका से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे. अपने भ्रमण के दौरान पत्रकारों के दल ने संस्थान की विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं का भी अवलोकन किया, जिनमें अनुसंधान फार्म, हाई-टेक नर्सरी तथा ब्रिमेटो/पोमेटो की प्रायोगिक फसलें शामिल थीं. इन नवाचारों में पत्रकारों ने विशेष रुचि दिखाई और वैज्ञानिकों से इनके संभावित उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष डॉ ए एन सिंह, डॉ अनंत बहादुर, पीएमई के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे.
IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनाम
IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनाम
वाराणसी: आईआईटी बीएचयू के वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स-26 का आयोजन 13 से 15 मार्च तक किया जा रहा है. इस आयोजन की प्रतियोगिताओं के लिए इनाम की घोषणा कर दी गई है. टेक्नेक्स में मालवेयर, साइबर सिक्योरिटी और हैक इन आउट प्रतियोगिताओं में इंटरनेशनल कोडिंग मैराथन के 20 हजार से लेकर रोबोवार्स में 3.5 लाख तक के इनाम होंगे. इसमें मालवेयर, हैक इट आउट, सीटीएफ कंप्टीशन, गेम जेम, ड्रोन वार, स्काई ग्लाइड, एयरो वर्स, ड्रोन टेक, फिनकल इनोवेशन हैकाथॉन सहित 30 प्रतियोगिताएं होंगी. इसके अलावा प्रोडक्ट मैनेजमेंट कार्यशाला और दो दिन की जेनरेटिव एआई कार्यशाला होगी. ये सभी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क है.सीटीएफ कंप्टीशन साइबर सिक्योरिटी हंट विषय पर प्रतियोगिता के विजेताओं को 50 हजार रुपये व अन्य इनाम दिए जाएंगे. यह इवेंट 15 मार्च को ऑनलाइन होगा. हर टीम में 3-3 सदस्य होंगे.यह भी पढ़ें: भारतीय संस्‍कृति से आकर्षित होकर काशी में विदेशी जोड़े ने रचाई शादी, कहा- सपना हुआ पूराइंटरनेशनल कोडिंग मैराथनपूरी दुनिया से कोई भी छात्र या छात्रा इसमें हिस्सा ले सकता है. यह एक सॉफ्टवेयर विकास और नवाचार हैकथॉन होगा. टीमें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करेंगी और एक प्रोटोटाइप भी तैयार करेंगी.मालवेयर इसकी पात्रता व्यक्तिगत या अधिकतम तीन सदस्यों की है. यह एक मशीन लर्निंग प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागी बेहतर सटीकता के साथ डेटा के साथ समस्याओं को हल करने के लिए मॉडल बनाएंगे.हैक इट आउटइसमें 1 से 4 सदस्यों की टीमें भाग लेंगी। यह एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नवाचार हैकाथॉन है.गेम जेमपंजीकरण पूरा करने और नियमों का पालन करने वाले सभी पात्र प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं. प्रतिभागियों को टेक्नेक्स 2026 के दौरान एक ऑनलाइन पिच इवेंट के लिए उपलब्ध रहना होगा.