Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 6 व 7 को PET परीक्षा: एक लाख परीक्षार्थी, रेलवे संग प्रशासन ने कसी कमर

वाराणसी में 6 व 7 को PET परीक्षा: एक लाख परीक्षार्थी, रेलवे संग प्रशासन ने कसी कमर
Sep 05, 2025, 11:17 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 6 और 7 सितंबर को वाराणसी में आयोजित की गई है. दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में लगभग एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन समेत रेलवे विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं ताकि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की उमड़ने वाली भीड़ से यातायात और सुरक्षा पर पूरा नियंत्रण रखा जा सके.


ty


ALSO READ :सतर्कता ही है साइबर अपराध से बचाव का कवच : पुलिस आयुक्त


दो दिन में दो पाली में होगी परीक्षा


परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी.

पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.



u


ALSO READ : पत्नी की गुहार पर केस दर्जः 10 लाख न देने पर दूसरी शादी करने की धमकी


प्रशासन की सख्त निगरानी


हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. केंद्रों पर सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती से अनुशासन के बीच सकुशल परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी.


रेलवे प्रशासन की तैयारियां


अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी अलर्ट है. कैंट रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर शुक्रवार को विशेष बैठक हुई, जिसमें परीक्षार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ को नियत्रिंत करने को लेकर रणनीति बनाई गई. स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने जीआरपी, आरपीएफ और अन्य विभागों को इसको लेकर कई निर्देश दिए.


r


ट्रेनों और यातायात की व्यवस्था


इसके तहत ट्रेनों से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की कड़ी निगरानी की जाएगी. भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे.


दूसरी ओर यातायात व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा. इसके लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने मिलकर पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं ताकि जाम न लगे. शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.साथ ही आपातकालीन वाहनों के लिए अलग लेन सुनिश्चित की जाएगी.


i


परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश


जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके. परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र और मान्य फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर और बैग ले जाना प्रतिबंधित है. परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.


प्रशासन का दावा, परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित


अधिकारियों का कहना है कि इस बार की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या बड़ी है, लेकिन सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी इंतजाम पुख्ता हैं, रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बहु-स्तरीय निगरानी की जाएगी.

दवा व्‍यापारी के खाते से 7.30 लाख पार, भतीजे का वाट्सएप हैक कर भेजा था ई चालान नोटिस
दवा व्‍यापारी के खाते से 7.30 लाख पार, भतीजे का वाट्सएप हैक कर भेजा था ई चालान नोटिस
वाराणसी : साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-चालान नोटिस की एपीके फाइल भेजकर दवा व्‍यापारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के बैंक खातों से करीब 7.30 लाख रुपये निकाल लिए. लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी पीड़ित संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की. उनकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे शुभम श्रीवास्तव का वाट्सएप खाता साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था. इसके बाद हैक किए गए खाते से ‘चेक आरटीओ ई-चालान नोटिस डॉट एपीके’ नाम की फाइल भेजी गई. भतीजे का संदेश समझकर उन्होंने फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड कर खोल ली. आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल का एक्सेस साइबर जालसाजों के पास पहुंच गया.ALSO READ : आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...पीड़ित के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद सुबह करीब 11 बजे उनके बैंक खातों से अनधिकृत लेन-देन शुरू हो गया. सुमित्रा फार्मा के नाम से संचालित चालू खाते से चार बार में कुल सात लाख 56 रुपये निकाले गए. वहीं, बचत खाते से तीन बार में 29,998 रुपये की निकासी हुई. इस तरह दोनों खातों से कुल 7,30,054 रुपये की रकम निकलने की बात शिकायत में कही गई है. खातों से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. विवेचना निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है. पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों को अनजान वाट्सएप संदेशों, एपीके फाइलों और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. ई-चालान का भुगतान परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ही करने को कहा गया है. साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराएं.
आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...
आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...
वाराणसी : नई दिल्ली और वाराणसी के बीच तेज और आरामदायक सफर के लिए देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है. इस हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्‍टूबर को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किए जाने की तैयारी है. इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. बता दें कि देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का प्रारंभ 17 जनवरी 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदा टाउन और गुवाहाटी के बीच किया था.वहीं, यूपी की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का संचालन 31 अक्‍टूबर को एक स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा. उद्घाटन के दिन स्लीपर वंदे भारत को सुबह 11:00 बजे वाराणसी से चलाया जा सकता है. सीएम योगी और रेलमंत्री वाराणसी सिटी सेराजातालाब तक चलने वाली मेमू ट्रेन, वाराणसी से साबरमती और बनारस स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तक चलने वाली मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.नियमित होने पर सप्ताह में छह दिन चलेगी स्लीपर वंदे भारतस्लीपर वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा. यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी. वाराणसी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 27421 रात 08:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद रात 12:40 से 12:45 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.ALSO READ: पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिलवापसी की दिशा में नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 09:40 बजे नई दिल्ली से छूटेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 04:45 से 04:50 बजे प्रयागराज और सुबह 06:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इसके संचालन की तिथि की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है.
पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 25 अक्‍टूबर को वाराणसी आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह पीएम के लिए स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा.भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्‍टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे.अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशी वासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद के साथ ‘जयश्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष होंगे. स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम का अभिनन्दन किया जायेगा. भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाने की योजना तैयार की है.इन स्थानों पर बनाए गए स्वागत केंद्रभाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी. इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता काशी वासियों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटेंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी है.ALSO READ: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदानएयर शो समाप्त होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे पीएमअशोक चौरसिया ने बताया कि नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.