Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दौराः यात्री सुविधाओं की व्यवस्था रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने परखी

दौराः यात्री सुविधाओं की व्यवस्था रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने परखी
Aug 24, 2025, 07:25 AM
|
Posted By Gaandiv

वारणसीः रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (यात्री परिवेदना) विकास कुमार जैन ने वाराणसी जंक्शन का दौरा कर यहां यात्रियों की दी जाने वली सुविधाओं को परखा. इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में भी गए. इस दौरान उन्होंने इसके सभी कोचों की साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया.



कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वह काशी स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने हो रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और सीपीएम के साथ निर्माण की गुणवत्ता पर चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए.



Also Read : गणेश चतुर्थी 2025 : 27 अगस्त से को घर आएंगे बप्पा


मास्टर प्लान की ली जानकारी


इसके बाद कार्यकारी निदेशक अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इसमें उन्होंने प्रस्तावित गंगा पुल, उत्तर रेलवे के रनिंग रूम के साथ-साथ वाराणसी स्टेशन के मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा की. इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियो से शहर में चल रहे अन्य रेल विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माणाधीन रोपवे परियोजना की रूपरेखा पर विचार किया.



Also Read : निवेशकों की शिकायतों के लिए आसान प्लेटफॉर्म है सेबी पोर्टल: निदेशक


इनकी रही उपस्थिति


कार्यकारी निदेशक के इस दौरे में उनके साथ प्रमुख रूप से मुख्य अभियंता (निर्माण विभाग) नई दिल्ली डीके पांडेय, पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, उत्तर रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक कैंट अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

पीएनजी विस्तार गेल इंडिया लिमिटेड की बड़ी पहल तेजी से (एलपीजी) मुक्त हो रही कॉलोनियां
पीएनजी विस्तार गेल इंडिया लिमिटेड की बड़ी पहल तेजी से (एलपीजी) मुक्त हो रही कॉलोनियां
वाराणसी: (गेल इंडिया लिमिटेड) द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में कंपनी के निदेशक संजय कुमारने सारनाथ स्थित शिव विहार और वल्लभ विहार कॉलोनियों का निरीक्षण किया और स्थानीय उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने.शिव विहार कॉलोनी में महज एक सप्ताह के भीतर 33 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाकर इसे एलपीजी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है. कंपनी द्वारा लगाए गए विशेष कैंप के माध्यम से लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.वहीं वल्लभ विहार कॉलोनी में भी तेजी से कार्य चल रहा है और करीब 50 घरों को जल्द ही एलपीजी मुक्त करने की योजना बनाई गई है.नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकारइसके अलावा सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम और शिवपुर के अन्नपूर्णा ब्रह्मचर्य आश्रम में भी पीएनजी सप्लाई शुरू कर दी गई है. इससे( एलपीजी) की कमी के बीच आश्रमों को बड़ी राहत मिली है.गेल इंडिया लिमिटेड का यह अभियान शहर में स्वच्छ सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकार
नशीली चाय वीडियो और रंगदारी ज्वेलर्स बना शिकार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है.यहाँ एक ज्वेलर्स को सुनियोजित साजिश के तहत नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई.पीड़ित ज्वेलर्स के मुताबिक, आरोपितों ने पहले दोस्ताना व्यवहार कर उससे संपर्क बढ़ाया. इसके बाद उसे एक जगह बुलाया गया जहाँ उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया.नशे की हालत में जब वह बेहोश हो गया, तब आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद आरोपितों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. इस डर से पीड़ित ने पहले 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किएवाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषितइसके बाद भी आरोपितों का मन नहीं भरा और उन्होंने 25 लाख रुपये की बड़ी रकम की मांग कर दी. दबाव में आकर पीड़ित ने 4.80 लाख रुपये और दे दिए। लगातार बढ़ती मांग और धमकियों से परेशान होकर आखिरकार उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.
वाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषित
वाराणसी कफ सिरप तस्करी केस सरगना भगोड़ा घोषित
वाराणसी: करीब ₹2000 करोड़ के कफ सिरप तस्करी मामले में न्यायालय ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत द्वारा जारी किया गया.कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने अब आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, यदि शुभम जायसवाल जल्द गिरफ्त में नहीं आता, तो न्यायालय से अनुमति लेकर कुर्की की कार्रवाई और तेज की जाएगी.पुलिस की रणनीति के तहत इस पूरे तस्करी नेटवर्क के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है ताकि सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके.सूत्रों के मुताबिक, मामले का सरगना इस समय दुबई में छिपा हुआ है उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है और उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है.पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी, जंग का दिखा असरगौरतलब है कि इस मामले की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को हुई थी, जब औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने प्रह्लादघाट निवासी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद समेत 28 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.जांच में सामने आया कि कफ सिरप का बड़े पैमाने पर गैर-चिकित्सकीय उपयोग के लिए अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा था.फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.