Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर लकड़ी की दरें तय करेगा नगर निगम, लगेगा बोर्ड

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर लकड़ी की दरें तय करेगा नगर निगम, लगेगा बोर्ड
Aug 21, 2025, 09:10 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : नगर निगम के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. इसी प्रयास के तहत, दोनों घाटों का जीर्णोद्धार 36 करोड़ रुपये की लागत से सीएसआर फंड के माध्यम से कराया जा रहा है. इसके साथ ही, नगर निगम ने घाटों पर लकड़ी की कीमतों को लेकर पारदर्शिता लाने की पहल की है. अब दोनों घाटों पर लकड़ी की दरों का बोर्ड लगाने का फैसला लिया गया है, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों से मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके. फिलहाल इन दोनों घाटों पर लकड़ी अलग-अलग कीमतों पर बेची जा रही है, जिससे लोगों को असुविधा और आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है.



लकड़ी की कीमत


मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी की कीमत फिलहाल 700 से 750 रुपये प्रति मन है, जबकि हरिश्चंद्र घाट पर यह दर 550 रुपये प्रति मन तय है. दोनों घाटों पर लकड़ी की दरों में अंतर होने के कारण लोगों को भ्रम और असुविधा का सामना करना पड़ता है. मणिकर्णिका घाट पर तो लकड़ी का टाल घाट की सीढ़ियों तक फैल गया है, जिससे शवयात्रा के दौरान अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. हाल ही में नगर निगम की सदन बैठक में इस अव्यवस्था का मुद्दा पार्षद मदन मोहन दुबे ने उठाया था. उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति और वहाँ फैले अव्यवस्थित हालात की ओर ध्यान दिलाया.



Also Read : यात्रियों की शिकायत पर रेलवे सख्त, टॉयलेट संचालकों पर भारी जुर्माना


क्या निर्णय लिया


नगर निगम ने घाटों की अव्यवस्था को गंभीरता से लिया है. इसी क्रम में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर बेतरतीब ढंग से फैली लकड़ियों को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, दोनों घाटों के दुकानदारों से बातचीत कर लकड़ी की एक समान और तयशुदा दर निर्धारित करने की योजना भी बनाई गई है. नगर निगम का उद्देश्य है कि इन दरों को स्पष्ट रूप से बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे पहले से न केवल शवयात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि घाटों पर स्वच्छता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी.



Also Read : वाराणसी मे कालोनाइजर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों की तलाश


लकड़ी के लिए स्टोर रूम बनेगा


मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार कार्य रूपा फाउंडेशन द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है. वहीं, हरिश्चंद्र घाट का कायाकल्प 17 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत दोनों घाटों पर आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिसमें शवदाह गृह का निर्माण, प्रतीक्षालय, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय, लकड़ी रखने के लिए स्टोर रूम, सामुदायिक बैठक कक्ष, कार्यालय और चिमनी का निर्माण शामिल है. इस प्रयास का उद्देश्य घाटों पर व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आमजन के लिए सुविधाजनक बनाना है.



Also Read : बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम बना


क्या बोले महापौर


महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर लकड़ियों को अब बेतरतीब तरीके से नहीं रखा जाएगा. इनकी उचित तरीके से व्यवस्था करने के लिए स्टोर रूम का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही, लकड़ी की कीमतों में पारदर्शिता लाने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से दोनों घाटों पर दरसूचक बोर्ड लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. इससे आम लोगों को स्पष्ट जानकारी मिलेगी और घाटों की व्यवस्था भी अधिक सुचारू हो सकेगी.

भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वाग
भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वाग
वाराणसी. चालिया महोत्सव के समापन पर पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंची।यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान और पल्लव प्रार्थना की गई। इसके बाद सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल की ध्वजा उठाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन और पारंपरिक डोकला नृत्य प्रस्तुत किया।रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, सचिव दीपक वासवानी, मनु जेसवानी, विनय यादव, दीपक राजदेव, तुलसी खान चंदानी, प्रदीप नरसिंहानी, विक्की खान चंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी, अशोक जायसवाल और नारायण खेमका समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।ALSO READ : प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेशराजेंद्र प्रसाद घाट पर भगवान झूलेलाल के छायाचित्र की आरती की गई और मां गंगा का पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को सिंधी व्यंजन दाल पकवान, साई भाजी और सिंधी कढ़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।आयोजन में जेपी बालानी, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, गोपाल सचदेवा, सतीश छाबड़ा, चंद्रा सचदेवा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, अजय रूपेजा, देवानंद, मोनिका, कृष्णा होतवानी, घनश्याम लालवानी और कन्हैया टेक चंदानी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश
प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश
वाराणसी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की राजभाषा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को ‘कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी का क्रियान्वयन’ विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक और प्रभावी प्रयोग के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयिका डॉ. छाया सोनी ने किया।ALSO READ : त्योहारों पर वाराणसी पुलिस का मेगा प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजरमुख्य वक्ता राजभाषा प्रकोष्ठ के हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने राजभाषा हिंदी के संवैधानिक और कार्यालयी महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यालयी पत्राचार, टिप्पणियों तथा द्विभाषी कार्यप्रणाली में हिंदी के प्रभावी प्रयोग की जानकारी दी।राजभाषा प्रकोष्ठ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के श्री रमेश ने ‘प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ के माध्यम से हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को हिंदी प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और तकनीकी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री मनोज कुमार मिश्रा, श्री काशीनाथ समेत संकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में राजभाषा समिति के सदस्य डॉ. मुदित पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
त्योहारों पर वाराणसी पुलिस का मेगा प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
त्योहारों पर वाराणसी पुलिस का मेगा प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
वाराणसी. आगामी पर्वों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का मेगा प्लान तैयार किया है। श्रावण माह में प्रस्तावित शोभायात्रा, जलाभिषेक यात्रा, रक्षाबंधन, पूर्णिमा और बारावफात समेत अन्य आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीना ने पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी वैभव बांगर, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी समेत पुलिस बल के साथ बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ब्रॉडवे तिराहा, रेवड़ी तालाब, गोदौलिया, रामापुरा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मैदागिन चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जुलूस और शोभायात्रा के मार्ग, संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। संकरे मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावण माह में मंदिरों और प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, कतार प्रबंधन और लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। बारावफात जुलूस के पूरे मार्ग का दोबारा सत्यापन कर बाधाओं को हटाने और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने को कहा गया।जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थलों पर जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती के साथ जुलूस के आगे-पीछे पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के समन्वय से डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग पहले से तैयार रखने को कहा गया है। गोदौलिया, रामापुरा, रेवड़ी तालाब और ब्रॉडवे तिराहा पर यातायात पुलिस की पर्याप्त तैनाती रहेगी।ALSO READ : संस्कृत संरक्षण के साथ व्यवहारिक प्रयोग पर जोर, BHU में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभजुलूस मार्ग से बिजली के लटके तार, निर्माण सामग्री, अतिक्रमण और सड़क पर रखी अन्य सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी शांति समितियों, आयोजकों और संभ्रांत नागरिकों से लगातार समन्वय बनाए रखेंगे। आयोजकों को निर्धारित मार्ग और समय का कड़ाई से पालन कराना होगा।अफवाहों और संदिग्ध तत्वों पर रहेगी नजरपुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करेगी। क्यूआरटी और रिजर्व फोर्स को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा जाएगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ एंटी-ईव टीजिंग टीम को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और छेड़छाड़ की घटनाओं पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। साथ ही एम्बुलेंस और फायर सर्विस के लिए आपातकालीन मार्ग हमेशा खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कमिश्नरेट पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।